बुलंद गोंदिया। गर्मी का भीषण प्रकोप तापमान जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे महावितरण की लचर कार्यप्रणाली सामने आ रही है. प्रतिदिन बिजली की आंखमिचोली से भीषण गर्मी में शहर वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
महावितरण की कार्यप्रणाली वैसे तो वर्ष भर ही लचर रहती है सिर्फ विद्युत बिल की पठानी वसूली करने में सबसे आगे रहता है, लेकिन निरंतर विद्युत आपूर्ति में फिसड्डी साबित होता है। मामूली सा हवा तूफान आते ही लाइट चले जाने की समस्या हमेशा निरंतर बनी रहती है।
अघोषित लोडसेडिग भी महावितरण द्वारा की जाती जिसकी सूचना नागरिकों को नहीं दी जाती।
वर्तमान में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है तथा प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है जिस प्रकार सूर्य देवता अपना प्रकोप दिखा रहे हैं तो महावितरण ने भी अपनी लचर कार्य प्रणाली को और त्रिव कर दिया है।
जिससे प्रतिदिन लाइट गोल होने का सिलसिला चल रहा है इस भीषण गर्मी में जब लाइट चली जाती है तो नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसमें मुख्य रूप से बुजुर्ग वह बच्चों का समावेश है।
शाम होते ही देर रात तक मनोहर चौक, सिविल लाइन ,गणेश नगर, बाजार विभाग आदि क्षेत्र में विद्युत कटौती की समस्या बनी हुई है गर्मी में वैसे तो नींद आती नहीं लेकिन यदि आ भी गई तो महावितरण की मेहरबानी से लाइट चल जाती है जिससे फिर से नींद में खलल पड़ जाता है।
मच्छरों का भीषण प्रकोप
इस मौसम में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता हैजब लाइट चली जाती है तो मच्छर भी अपना उग्र रूप धारण कर लेते हैं तथा वह भी शासकीय महकमें के अधिकारियों व कर्मचारीयो की तरहत नागरिकों को परेशान करने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ते हैं।
खंभे वह लाइन जर्जर अवस्था में
गोंदिया शहर के अधिकांश विद्युत खंबे वह इलेक्ट्रिक वायर जर्जर अवस्था में हो चुके हैं मामूली हवा तूफान से ही शॉर्ट सर्किट होने के चलते लाइट गोल हो जाती है तथा आए दिन ट्रांसफार्मर में आग लगने की भी घटना घटित होती है जिससे एक बड़ा हादसे की संभावना बनी रहती है।
गर्मी में बढ़ जाता है लोड समस्या का निराकरण जल्द
गर्मी के बढ़ते ही विद्युत लोड बढ़ जाता है जिसमें एसी , कूलर पंखे के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में वाटर पंप को भी विद्युत आपूर्ति करना पड़ता है जिससे लोड बढ़ जाने के चलते तकनीकी समस्या निर्माण होती है, लेकिन इसका जल्द ही निराकरण किया जाएगा तथा गणेश नगर, मनोहर चौक क्षेत्र की समस्या भी एक-दो दिन में हल हो जाएगी
आर. टेंभुर्णीकर अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता महावितरण गोंदिया






