सनातन धर्म व पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर वृंदावन व खाटू श्याम की 2000 किमी की पदयात्रा – कमलेश खरोदे 15 दिसंबर को गोंदिया से होंगे रवाना

बुलंद गोंदिया। सनातन हिंदू धर्म व पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य लेकर वृंदावन के अनिरुद्ध आचार्य महाराज से दीक्षित गोंदिया निवासी युवक कमलेश उर्फ कुणाल सूरज खरोदे उम्र 32 वर्ष द्वारा 2000 किलोमीटर की पदयात्रा के लिए रविवार 15 दिसंबर को गोंदिया से सुबह 9:00 बजे जयस्तंभ चौक से प्रस्थान करेंगे।

गौरतलाब है की सनातन हिंदू धर्म, अध्यात्म, भक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण के संदेश का प्रचार प्रसार करने के लिए अनिरुद्ध आचार्य महाराज के शिष्य गोंदिया निवासी कमलेश उर्फ कुणाल खरोदे 15 दिसंबर रविवार को गोंदिया से वृंदावन व खाटू श्यामजी की 2000 किमी की पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे।

जिसमें वे धर्म ध्वजा वह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर गोंदिया से बालाघाट। जबलपुर। कटनी। सतना। रीवा। मैहर। बागेश्वर धाम. चित्रकूट। प्रयागराज। काशी विश्वनाथ। अयोध्या वह वृंदावन के पश्चात श्री खाटू श्याम में पहुंचेंगे।
यह यात्रा करीब 2 महीने तक चलेंगी तथा फरवरी माह के अंत तक यात्रा का समापन होगा जिसमें प्रतिदिन औसत 30 से 40 किलोमीटर की पदयात्रा प्रतिदिन करेंगे।

कमलेश की इस धर्म पदयात्रा धर्म अध्यात्म व पर्यावरण के संदेश के लिए विशेष रूप से सहयोगी के रूप में श्री दुर्गा चौक रामायण वह हनुमान चालीसा मंडल। श्री बालकृष्ण उत्सव मंडल बजरंग नगर व श्री राम सेना भजन मंडल लेटे हनुमान मंदिर गौतम नगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष रूप से प्रोत्साहन व सहयोग दिया गया है, तथा कुणाल की इस पदयात्रा के प्रस्थान के समय अधिक से अधिक नागरिकों व श्रद्धालुओं के उपस्थित रहकर उसका उत्साह वर्धन करने का आवाहन संबंधित मंडल द्वारा किया गया है।
इसके साथ ही यात्रा मार्ग के दौरान कमलेश खरोदे को भोजन, रात्रि विश्राम व आर्थिक सहयोग करने का आवाहन किया गया है जिसके लिए उसके व्हाट्सएप क्रमांक 8080085256 पर कर सकते हैं।

Share Post: