बुलंद गोंदिया। बांग्लादेश में हिंदुओं के धर्म के आधार पर वह अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए सकल हिंदू समाज गोंदिया द्वारा मंगलवार 10 दिसंबर को बाइक रैली निकालकर शहर में भ्रमण कर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा इस प्रकार की जानकारी सकल हिंदू समाज द्वारा शासकीय विश्रामग्रह में आयोजित पत्र परिषद में दी गई।
गौरतलब है की बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही बांग्लादेश के हिंदुओं व अल्पसंख्यकों पर बड़े पैमाने पर अत्याचार हो रहे हैं। जिसमें हिंदू बहन बेटियों के साथ दुराचार वह हत्या जैसे जघन्य मामले बड़े पैमाने परप्रतिदिन सामने आ रहे हैं, जिसका विरोध करने के लिए संपूर्ण महाराष्ट्र स्तर पर सकल हिंदू समाज द्वारा जिला स्तर पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल महाराष्ट्र व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के नाम ज्ञापन देकर बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचारो को रोकने के लिए मांग की जाएंगी।
उपरोक्त रैली मगलवार 10 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे नेहरू प्रतिमा से जय स्तंभ चौक, चांदनी चौक, दुर्गा चौक, गोरेलाल चौक, गांधी प्रतिमा, जय स्तंभ चौक से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर निवेदन दिया जाएगा।
रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सकल हिंदू समाज बंधुओ को शामिल होने का आह्वान समिति द्वारा किया गया है ।
आयोजित पत्र परिषद में देवेश मिश्रा, हरीश अग्रवाल, सचिन बंटी मिश्रा, सुनील तिवारी, प्रीतम लिल्हारे, वीरेंद्र बिसेन, विनोद हरिनखेड़े, सुधीर कायरकर ,नितिन जिंदल, ओम प्रकाश मेठी, देव यादव, लालु शर्मा, जय चौरसिया, दारा बैरीसाल ,मुन्ना उरकूड़े, राजू जैन, तिलक लारोकर ,तोलाराम मांनकानी, दयानंद आसवानी ,अजय यादव, दिलीप चांदवानी, नारी चांदवानी ,विनायक गजघाट वह बड़ी संख्या में सदस्य गण उपस्थित थे।




