बुलंद गोंदिया।( संवाददाता अर्जुनी मोरगांव)- ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत वैद्यकीय अधिकारीयो -कर्मचारियों की लापरवाही के मामले आए दिन सामने आते हैं। इसी के अंतर्गत अर्जुनी मोरगांव तहसील कोरंभी टोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वैद्यकीयअधिकारी व अन्य कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कोरंभीटोला निवासी गर्भवती महिला वसंता धनराज नैताम उम्र 33 वर्ष की प्रस्तुति के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरंबीटोला निवासी गर्भवती महिला वसंता धनराज नैताम उम्र 33 वर्ष को की दूसरी प्रस्तुति के लिए 3 दिसंबर की सुबह 6:00 बजे के दौरान कोरंभी टोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया था। लेकिन सुबह 6:00 से शाम 4:00 तक कोई भी वैद्यकीय अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया तथा अनदेखी की जिससे महिला की स्थिति बिगड़ती जा रही थी।
पत्नी की स्थिति बिगड़ने पर पति धनराज द्वारा कर्मचारियों से पूछताछ किए जाने पर परिचारिका सोनाली राऊत वह एक नर्स ने जानकारी दी कि बच्चे ने गर्भाशय में संडास किया है जिससे उसकी गर्भवती महिला की स्थिति बिगड़ रही है तथा उसे आगे के उपचार के लिए ग्रामीण चिकित्सालय अर्जुनी मोरगांव ले जाने की सूचना दी।
जिस पर करीब 5:00 बजे के दौरान गर्भवती महिला को अर्जुनी मोरगांव के ग्रामीण चिकित्सालय में दाखिल करवाया गया लेकिन शाम 7:00 बजे तक वहां पर भी उपचार नहीं हुआ तथा उसे आगे के उपचार के लिए गोंदिया के शासकीय जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया।
जिसे गोंदिया लाते समय गोरेगांव के समीप महिला की मौत हो गई इस मामले में मृतक महिला के परिजनों व ग्रामीणों द्वारा वैद्यकीयअधिकारी डॉक्टर दिनेश बारसागडे को जिम्मेदार मानते हुए उसके तत्काल निलंबन कर सदोष मनुष्य वध का मामला दर्ज करने की मांग कर मृतक महिला के शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रखकर आंदोलन किया।
इस गंभीर मामले को देखते हुए डॉक्टर दिनेश बारसागडे को वहां से तत्काल हटाया गया।
इस दौरान ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस द्वारा परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी तथा सुबह 8:00 बजे से पंचायत समिति सभापति सविता कोडापे ,जीप सदस्य जयश्री देशमुख, पंचायत समिति सदस्य नाजूक कुमरे ,भाग्यश्री सयाम भी घटनास्थल पर पहुंच कर दोषी स्वास्थ्य कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। 4 दिसंबर की शाम मृतक महिला का अंतिम संस्कार किया गया इसके पूर्व उसकी एक 3 वर्ष की बेटी वह वृद्ध स वह पति है।




