बुलंद गोंदिया। (संवाददाता अर्जुनी मोरगांव )-अर्जुनी मोरगांव से वड़सा की ओर जाने वाले महामार्ग पर ईसापुर गांव के समीप अपने घर से खेत की ओर जा रहे किसान पर धान के भूसे से भरा ट्रक पलट गया जिससे दबाकर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम ईसापुर निवासी किसान वासुदेव विट्ठल लांजेवार उम्र 65 वर्ष यह 9 दिसंबर की दोपहर 1:00 बजे के दौरान ईसापुर से माहूरकुडा मार्ग से जा रहा था।
इसी दौरान धान के भूसे से भरा ट्रक क्रमांक एम एच 49 ए टी 32 59 के चालक की लापरवाही से मार्ग पर ट्रक पलट गया इस हादसे में किसान वासुदेव लांजेवर इसकी चपेट में आ गया तथा ट्रक के नीचे वह दब गया।
इस घटना की जानकारी अर्जुनी मोरगांव पुलिस थाने के प्रभारी कमलेश सोनटक्के को मिलते ही दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दो जेसीबी मशीनों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को मार्ग से हटाया तथा ट्रक के नीचे दबे किसान को निकला जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी थी।
घटनास्थल पर पंचनामा कर मृतक के शव को अर्जुनी मोरगांव के ग्रामीण चिकित्सालय में शव विच्छेदन के लिए भेज कर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की।





