बुलंद गोंदिया। शारदीय नवरात्र गुरुवार 03 अक्टूबर से शुरू हुआ है। जिसमें शहर के सार्वजनिक स्थानों पर पंडालों में मातारानी की भव्य प्रतिमा विराजित हुई है। इसके साथ ही शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिर में विराजित माता व ज्योत के नवरात्र पर्व के छठवे दिन माँ कात्यायनी देवी के दर्शन बुलंद गोंदिया पर।
सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति गांधी प्रतिमा गोंदिया
माँ कात्यायनी
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानव-घातिनी॥
माँ दुर्गा के छठवे स्वरूप का नाम कात्यायनी है। उस दिन साधक का मन ‘आज्ञा’ चक्र में स्थित होता है। योगसाधना में इस आज्ञा चक्र का अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान है।
मां अंबाजी धाम ब्रह्मबाड़ी गोयल चौक गोंदिया
नवरात्रि में छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा की जाती है।
मान्यता
इनकी उपासना और आराधना से भक्तों को बड़ी सहजता से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। उसके रोग, शोक, संताप और भय नष्ट हो जाते हैं। जन्मों के समस्त पाप भी नष्ट हो जाते हैं।
अखंड ज्योति कलश काली मंदिर रामनगर गोंदिया
कात्य गोत्र में विश्वप्रसिद्ध महर्षि कात्यायन ने भगवती पराम्बा की उपासना की। कठिन तपस्या की। उनकी इच्छा थी कि उन्हें पुत्री प्राप्त हो। मां भगवती ने उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लिया। इसलिए यह देवी कात्यायनी कहलाईं।
मां जगदंबा धाम दुर्गा चौक गोंदिया
[4] इनका गुण शोधकार्य है। इसीलिए इस वैज्ञानिक युग में कात्यायनी का महत्व सर्वाधिक हो जाता है। इनकी कृपा से ही सारे कार्य पूरे जो जाते हैं। यह वैद्यनाथ नामक स्थान पर प्रकट होकर पूजी गईं।
एकता दुर्गा उत्सव समिति कस्तूर होटल के सामने रेलटोली गोंदिया
माँ कात्यायनी अमोघ फलदायिनी हैं। भगवान कृष्ण को पति रूप में पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने इन्हीं की पूजा की थी। यह पूजा कालिन्दी यमुना के तट पर की गई थी।
श्री मां दुर्गा उत्सव समिति गड्ढाटोली गोंदिया
इसीलिए यह ब्रजमण्डल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में प्रतिष्ठित हैं। इनका स्वरूप अत्यन्त भव्य और दिव्य है। यह स्वर्ण के समान चमकीली हैं और भास्वर हैं। इनकी चार भुजाएँ हैं। दायीं तरफ का ऊपर वाला हाथ अभयमुद्रा में है तथा नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में। माँ के बाँयी तरफ के ऊपर वाले हाथ में तलवार है व नीचे वाले हाथ में कमल का फूल सुशोभित है। इनका वाहन भी सिंह है।
बाल सेवक समाज दुर्गा उत्सव मंडल सिविल लाइन इंजिन सेड गोंदिया
इनकी उपासना और आराधना से भक्तों को बड़ी आसानी से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। उसके रोग, शोक, संताप और भय नष्ट हो जाते हैं। जन्मों के समस्त पाप भी नष्ट हो जाते हैं। इसलिए कहा जाता है कि इस देवी की उपासना करने से परम पद की प्राप्ति होती है।