मैं भाजपाई था भाजपाई हूँ और हमेशा रहूँगा, मेरे सिद्धांत समाज के सभी वर्ग की उन्नति – विधायक विनोद अग्रवाल

बुलंद गोंदिया। गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल का 5 वर्षों पूर्व भाजपा से किया गया निलंबन 6 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा रद्द करने के पश्चात 7 अक्टूबर को आयोजित पत्र परिषद विनोद अग्रवाल ने कहा कि मैं भाजपाई था तथा भाजपा में हूं तथा हमेशा रहूंगा मेरे सिद्धांत समाज के सभी वर्ग की उन्नति है 5 वर्षों तक निरंतर भाजपा में अवसर वादियों के खिलाफ संघर्ष करता रहा निलंबन रद्द होने पर प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करता हूं।

आगे उन्होंने कहते हुए कहा कि निलंबन रद्द होने के पश्चात विरोधियों द्वारा संभ्रम की स्थिति निर्माण की जा रही है कि मैं भाजपा में प्रवेश कर रहा हूं पर मैं आज यह बताना चाहता हूं कि मैं कभी बीजेपी छोड़ ही नहीं था मैं भाजपा का था भाजपा का हूं और हमेशा रहूंगा।
वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव में कुछ अवसर वादियों द्वारा सत्ता का सुख लेने के लिए भाजपा में फूड डालने का कार्य किया था उसे समय पक्ष कार्यकर्ताओं को संभालने हमने संगठित होकर उसे बचाने का कार्य किया गया कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहकर कार्य किया जिससे सभी वर्ग समुदाय के आशीर्वाद से हम चुनाव जीते और जनता का जनप्रतिनिधित्व संभालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मैं 1985 से 39 वर्षों से भाजपा में रहकर विभिन्न पदों में संगठन का कार्य करते हुए पक्ष को हमेशा आगे लाने का कार्य किया है। तथा जब अवसर वादियों द्वारा पक्ष में प्रवेश कर सत्ता सुख भोगने का सपना देखा देखा था किंतु चुनाव हारने के पश्चात उन्होंने पक्ष को पीछे ले जाने का कार्य किया है लेकिन आज वे भाजपा को छोड़कर अन्य पार्टी में चले गए हैं, पर हमने भाजपा से दूर रहकर भी दूसरे पक्ष में जाने का निर्णय नहीं लिया था हम कल भी वही थे आज भी वही है।

तथा अवसरवाद के खिलाफ हमारा संघर्ष निरंतर चलता रहा जिससे आज हमें सफलता मिली तथा हम उन्हें फिर अपनों के बीच है आज हमारा परिवार एक होकर विजय दिवस मना रहा है, हालांकि मेरे इस कदम से मेरे कुछ अपनों में नाराजगी होगी पर मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपने मूल सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करूंगा तथा मेरा संकल्प है कि मैं समाज के सभी वर्गों को समुदाय को अपने साथ लेकर चलूंगा।

आयोजित पत्र परिषद में विधायक विनोद अग्रवाल पूर्व मंत्री विधायक डॉ. परिणय फुके, भाजपा जिलाध्यक्ष एड. येसुलाल उपराडे, विधायक विजय रहांगडाले, संगठन मंत्री वीरेन्द्र (बाळाभाऊ) अंजनकर, पूर्व विधायक केशवराव मानकर, संजय पुराम, जिप अध्यक्ष पंकज रहांगडाले, पंस सभापति मुनेश रहांगडाले, कृउबास सभापति भाऊराव ऊके, छत्रपाल तुरकर, शिव शर्मा, चेतालिसिंह नागपुरे, सुनील केलनका, जिप सदस्य वैशालीताई पंधरे, आनंदा वाढीवा, दीपाताई चन्द्रिकापुरे, पंस सदस्य शैलजाताई सोनवाने, मनोज मेंढे, गजेंद्र फुंडे, अमित झा, जयंत शुक्ला, दीपक बोबडे, धर्मेश बेबी अग्रवाल, घनश्याम पानतवने, कशिश जायसवाल, दीपक कदम, अमित बिरिया, अनिल हुंदानी, कमलेश सोनवाने, अमित बुद्धे, सुजीत येवले, रामराज खरे, पृथ्वीसिंह नागपुरे, विवेक मिश्रा, ललित बिसेन, राजेश बिसेन, राजेश चतुर, नरेन्द्र तुरकर सहित सैकड़ो पदाधिकारीयों व कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

Share Post: