बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के रिंग रोड बालाघाट टी पॉइंट से कुड़वा नाका तक के महामार्ग का निर्माण कार्य बार्बरीक कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया गया था। निर्माण कार्य के दौरान भी कार्य में भारी लापरवाही बरती गई साथ ही घटिया कार्य किए जाने से प्रभाग क्रमांक 10 के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस निर्माण कार्य के खिलाफ युवा जागरुक कार्यकर्ता राज शुक्ला के नेतृत्व में परिसर के नागरिको ने जिलाधिकारी को निवेदन देकर बार्बरीक कंस्ट्रक्शन कंपनी पर उचित कार्रवाई करने की मांग नागरिकों द्वारा की गई है।
गौरतलब है कि गोंदिया शहर से लगने वाले तिरोडा – गोंदिया राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण कार्य बार्बरीक कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया गया था। निर्माण कार्य के दौरान भी अनेक अनियमित , लापरवाही जैसे मामले सामने आए थे, जिसमें अनेक नागरिकों को दुर्घटना का भी शिकार होना पड़ा था।
उल्लेखनीय है की कंपनी द्वारा निर्माण कार्य के दौरान मुख्य मार्ग से लगकर सर्विस मार्ग का निर्माण कार्य भी उचित तरीके से किया जाना था जिसमें मार्गों की ऊंचाई को ध्यान में रखते हुए मार्ग को उचित तरीके से निर्माण करना था, लेकिन रिंग रोड मजारके पास , विनश कंप्यूटर के पीछे की गली, गोंदिया नगर परिषद अग्निशमन दल कार्यालय का मार्ग तथाअन्य मार्ग का निर्माण कार्य नहीं किए जाने से परिसर के नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिसमें नाली का निर्माण कार्य नीचे होने से क्षेत्र में बारिश के दौरान जल भरावन की स्थिति निर्माण हो रही है तथा नागरिकों के घर में नालियों का गंदा पानी घुस रहा है जिससे बीमारियां फैलने का गंभीरता से खतरा बना हुआ है।
इसके साथ ही उपरोक्त क्षेत्र में स्कूल, हॉस्पिटल, अग्निशमन का कार्यालय होने व आवागमन करने वाले विद्यार्थियों ,मरीजो वह नागरिकों को हो रही परेशानियों से जल्द से जल्द निजात दिलाने के लिए प्रभाग क्रमांक 10 के नागरिकों द्वारा जिलाधिकारी को निवेदन देकर संबंधित निर्माण करने वाली बार्बरीक कंस्ट्रक्शन कंपनी पर कार्रवाई करने की मांग की गई।
निवेदन परिसर के युवा जागरुक कार्यकर्ता राज शुक्ला के नेतृत्व में संजय चौरागड़े , मुकेश निमजे, पारधी गुलाब,नायक, भूषण कुमार डोंगरे, हितेश, मोहन ,दीपक आदि परिसर के नागरिकों द्वारा जिलाधिकारी को लिखित में निवेदन सौप कर मांग की है।






