देशबंधु वार्ड पुरोहित चौक से 2 दुपहिया वाहनों की चोरी शहर में बड़ी चोरी की घटनाएं

बुलंद गोंदिया। गोंदिया के देशबंधु वार्ड पुरोहित चौक से 2 दुपहिया वाहनों की चोरी हुए तथा गत कुछ दिनों से शहर में वाहनों वह घरफोड़ी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देशबंधु वार्ड पुरोहित चौक गुजराती समाजवाड़ी के समिप के निवासी कमल राधेश्याम पुरोहित के निवास स्थान के बाहर रखी उनकी 2 दुपहिया वाहन वाहन एक्टिवा क्रमांक एम 35 ए एस 6490 व दुपहिया वाहन क्रमांक एम एच 35 ए सी 2111 अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई जिसकी शिकायत शहर पुलिस थाने में फरियादी कमल पुरोहित द्वारा दर्ज करवाई गई।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शहर के मध्य हो रही चोरियां
गोंदिया शहर में गत कुछ समय से चोरियों की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हो गई है। जिसमें दुपहिया वाहन की चोरी के मामले काफी सामने आ रहे हैं। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लगता दिखाई दे रहा है। शहर के मध्य जहां रात में भी आवागमन शुरू रहता है क्योंकि रेलवे स्थानक समीप होने से रात भर आवागमन शुरू रहता है उसके बावजूद इस प्रकार की चोरी की घटना होना यह प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठा रहा है।

शहर की स्ट्रीट लाइट बंद चोरो को प्रशासन का सहयोग गत कुछ दिनों में शहर के अधिकांश क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइट बंद होने से चोरों को अपनी कार्य प्रणाली को अंजाम देने में सहयोग मिल रहा है जिससे प्रश्न यह उठ रहा है कि नगर परिषद प्रशासन स्ट्रीट लाइट बंद कर चोरों को चोरी करने के लिए प्रोत्साहन दे रहा है।

Share Post: