होर्डिंग निकालने के दौरान करंट से युवक आकाश नागरीकर की मौत प्रिंटर चौरसिया पर मामला दर्ज

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के सिविल लाइन परिसर हनुमान मंदिर के पास 18 जून की रात 11:00 बजे के दौरान विद्युत पोल पर नयी होर्डिंग लगाने के लिए पुरानी होर्डिंग निकालने के दौरान करंट लगने से हुई युवक के मौत के मामले में गोंदिया शहर पुलिस थाने में प्रिंटर रवि चौरसिया पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस जानकारी अनुसार 18 जून को रवि चौरसिया ने शुभ ब्रीडल ज्वेलरी सदर बाजार रायपुर नामक बैनर लगाने उसके यहां काम करने वाले मजदूरों को बताए ठिकाने पर लगाने का निर्देश दिया था।

इस कार्य हेतु रात 10 बजे मजदूर युवकों में आकाश जयपाल नागरीकर, अरविंद रामलाल बिलोने, अंकीत पटले, विशाल उर्फ मोनु मनोहर कावळे ये सुभाष गार्डन के पास रवि चौरसिया के बताए अनुसार हॉयमास्ट लाईट के पोल व समीप के विद्युत पोल से पुराने बैनर निकालकर नए बैनर लगाने पहुँचे थे।

मजदूर युवक आकाश जयपाल नागरीकर, 24 वर्ष, निवासी राम मंदिर, छोटा गोंदिया ये सीढ़ी लगाकर हॉयमास्ट पोल पर चढ़ा और पुराने बैनर के सेंट्रिंग तार को कटर से काट रहा था। उसी दौरान हाईमास्ट लाइट का सर्विस तार को स्पर्श होने से आकाश नीचे गिर पड़ा। आकाश को इस घटना में सिर पर मार लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला केटीएस अस्पताल उपचार हेतु ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना पर पुलिस ने पूर्व में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। घटना की जांच में बैनर होर्डिंग प्रिंटर का व्यवसाय करने वाले रवि योगेंद्र चौरसिया उम्र 37 वर्ष, निवासी रेलटोली, गोंदिया द्वारा हाईमास्ट पोल पर अनाधिकृत व असुरक्षितता के तहत बैनर लगाने, मजदूरों को किसी भी तरह का सुरक्षा सामग्री मुहैया न कराने, जिससे उक्त युवक की मौत हुई ये सामने आया।

मजदूर युवक आकाश नागरिकर की मौत पर पुलिस ने रवि चौरसिया द्वारा लापरवाही बरतने पर गोंदिया शहर थाने में अपराध क्रमांक 393/2024 धारा 304 (अ) भा.द.वि.. के तहत अपराध दर्ज किया गया। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत सुर्यवंशी के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक घनश्याम थेर कर रहे है।

Share Post: