बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले भीम नगर निवासी 17 वर्षीय नाबालिग युवक उज्जवल उर्फ दादू निशांत मेश्राम की आंबेडकर भवन कुंभारे नगर में 18 जून की रात 09:30 बजे से 09: 50 बजे के दौरान अज्ञातो द्वारा धारदार हथियार से हमला कर जघन्य हत्या कर दी थी। इस मामले में शहर पुलिस द्वारा 3 और आरोपियों को किया गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय नेचारों आरोपीयो को 25 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा।
गोंदिया शहर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले भीमनगर मैत्रेय बुद्ध विहार के पीछे के निवासी उज्जवल उर्फ दादू निशांत मेश्राम उम्र 17 वर्ष नामक युवक को 18 जून की रात 9:30 से 9:50 के दौरान 20 से 22 वर्ष की आयु केअज्ञात आरोपियों द्वारा आपसी साठगाठ कर आंबेडकर भवन कुंभारे नगर गोंदिया के परिसर में अज्ञात कारणों को लेकर धारदार हथियार से उसके शरीर पर वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई।
इस हत्याकांड मामले में शहर पुलिस द्वारा उसी दिन अंकित घनश्याम गुर्वे उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर फरार शेष फरार आरोपियों की तलाश शुरू की जिसमें पुलिस को सफलता मिली वह हत्याकांड में शामिल तीन अन्य और आरोपी राहुल प्रशांत शेन्डे उम्र 20 वर्ष, प्रणय गौतम नागदेवे उम्र 20 वर्ष दोनों सिंगलटोली निवासी वह हर्ष संजय बोम्बार्डे उम्र 19 वर्ष भीमनगर निवासी को गिरफ्तार किया।
सभी चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां आगे की जांच के लिए न्यायालय द्वारा 25 जून तक चारों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा गया ।





