दर्रेकसा एरिया कमेटी प्लाटुन -1 के खूंखार 7 लाख का इनामी माओवादी संजय पुनेम ने जिलाधिकारी प्रजित नायर के समक्ष किया आत्म समर्पण गोंदिया जिला पुलिस की बड़ी सफलता

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले की विभिन्न नक्सलवादी गतिविधियों में शामिल संजय उर्फबीच्छेम सुकलू पूनेम उम्र 25 वर्ष निवासी पुसनार पुलिस स्टेशन तहसील गंगालूर जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ निवासी खूंखार माओवादी ने गोंदिया के जिलाधिकारी प्रजित नायर के समक्ष आत्म समर्पण किया इस आत्मसमर्पण से गोंदिया जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित माओवादी संजय उर्फ उर्फबीच्छेम सुकलू पूनेम यह वर्ष 2013 में गंगालुर दलम में शामिल होकर माड एरिया में कंपनी क्रमांक 7 व 10 में खूंखार माओवादी पहाड़ सिंह के अंगरक्षक के रूप में कार्य किया।
इसके साथ ही गोंदिया जिले केदर्रेकसा एरिया कमिटी, प्लॉटून -1, व (सी.एन. एम.) चेतना नाट्य मंच में काम किया तथा उपरोक्त माओवादी वर्ष 2017-18 में प्लाटून एक में कार्यरत रहने के दौरान गोंदिया जिले के सालेकसा पुलिस थाना अंतर्गत मुरकुढोह, टेकाटोला तथा पुलिस थाना चीचगढ़ के अंतर्गत कोसबी जंगल परिसर में पुलिस व नक्सली मुठभेड़ में सक्रिय रूप से शामिल रहकर नक्सली गतिविधियों को अंजाम दिया था।

देश में माओवादी गतिविधिया पूर्ण रूप से प्रतिबंध हो वह अधिक से अधिक माओवादी आत्म समर्पण कर विकास की मुख्य धारा में शामिल हो तथा उनका सामाजिक आर्थिक पुनर्वासन हो इसके लिए महाराष्ट्र शासन के माध्यम से नक्सली आत्म समर्पण योजना चलाई जा रही है।

गोंदिया जिले में जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले अपर पुलिस अधीक्षक देवरी कैंप नित्यानंद झा के मार्गदर्शन में माओवादी गतिविधियों लगाम लगाने तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाकर जनता व नागरिकों तक इसका लाभ देकर जन जागृति की जा रही है तथा माओवादियों द्वारा बरगलाने व विभिन्न प्रलोभन के जाल में न आने हिंसा का मार्ग छोड़ समाज की मुख्य धारा में शामिल होने का आवाहन किया जा रहा है।

इसी के अंतर्गत गोंदिया जिला पुलिस द्वारा आत्म समर्पण के लिए किए गए आवाहन वह माओवादी संगठनों के द्वारा किए जाने वाले अत्याचारों से पीड़ित होकर माओवादी संगठन में सक्रिय रूप से शामिल 7 लाख के इनामी माओवादी संजय पूनेम द्वारा 3 जून 2024 को जिलाधिकारी गोंदिया प्रजित नायर, जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले , अपर पुलिस अधीक्षक नित्यनंद झा के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

Share Post: