होर्डिंग निकलते समय युवक को लगा करंट हुई मौत जिम्मेदार कौन,गोंदिया विधानसभा सामाजिक व्हाट्सएप ग्रुप ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर पुलिस थाना अंतर्गत सिविल लाइन हनुमान मंदिर परिसर में 18 जून की रात 11:00 बजे के दौरान विद्युत पोल पर लगी होर्डिंग को निकालने के दौरान आकाश नागरीकर नामक युवक को करंट लगा बड़ा जिससे उसकी मौत हो गई इस मामले में दोषी कौन इस पर प्रश्न निर्माण निर्माण हो रहा है तथा इस गंभीर मामले में गोंदिया विधानसभा व्हाट्सएप सामाजिक ग्रुप द्वारा दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर नगर परिषद में धरना दिया तथा पीड़ित परिवार को ग्रुप के माध्यम से आर्थिक मदद का अभियान चलाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइन हनुमान चौक के समीप चौक चौपाटी परिसर में इलेक्ट्रिक पोल पर लगी होर्डिंग को18 जून की रात 11:00 बजे के दौरान छोटा गोंदिया निवासी आकाश नागरीकर उम्र 25 वर्ष होर्डिंग निकल रहा था इसी दौरान लोहे की फ्रेम की होर्डिंग विद्युत तारों से टकरा गई जिससे उसे जबरदस्त करंट लगा व नीचे गिर पड़ा जिसे उपचार के लिए जिला शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा जांच के पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया गया इस मामले में दोषी कौन यह एक बड़ा गंभीर प्रश्न निर्माण हो रहा है।

इसमें दोषी होर्डिंग लगाने वाला प्रिन्टर , होर्डिंग में अपना प्रचार करने वाला , नगर परिषद प्रशासन या महावितरण है।

किस पर हो मामला दर्ज
शहर में चल रहे अवैध होर्डिंग में तो नियमानुसार यह सभी दोषी है तथा सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार इन सभी पर मामला दर्ज होना चाहिए।

गोंदिया विधानसभा व्हाट्सएप सामाजिक ग्रुप ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग
गोंदिया शहर के अंतर्गत बड़े पैमाने पर अवैध रूप से होर्डिंग लगाई जाती है जिससे अनेक दुर्घटना घटित होती है। आए दिन वाहन चालक भी होर्डिंग के चलते जख्मी होते हैं तथा हवा तूफान आने पर मार्गों पर गिरने वाली होर्डिंग भी जानलेवा साबित हो रही है.
इस मामले में विधानसभा ग्रुप के सदस्यों द्वारा गोंदिया नगर परिषद के प्रशासकीय अधिकारी को निवेदन देकर दोषी अधिकारियों कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

पीड़ित गरीब परिवार को आर्थिक मदद का अभियान
गोंदिया विधानसभा व्हाट्सएप सामाजिक ग्रुप द्वारा छोटा गोंदिया निवासी आकाश नागरीकर की होर्डिंग निकलते समय मौत हो गई जो मजदूरी का कार्य करता था। इस गरीब परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए गोंदिया विधानसभा व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा विशेष पहल कर अभियान चलाया जिसमें पीड़ित परिवार को एक बड़ी राशि आर्थिक सहायता के रूप में जन सहयोग के माध्यम से दी जा रही है।

महावितरण नहीं करता कार्रवाई

गोंदिया शहर में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से चल रही कोचिंग क्लासेसके प्रचार , राजनीतिक दलों के नेता, छूट भैया कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न अवसरों पर जन्मदिन शुभकामनाएं आदि देने के लिए बड़े पैमाने पर होर्डिंग लगाई जाती है शहर में लगने वाली अवैध होर्डिंग के संदर्भ में गोंदिया नगर परिषद प्रशासन द्वारा अनदेखी की जाती है साथ ही उच्च सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों को भी पालन नहीं किया जाता जिससे अवैध होर्डिंग की भरमार आए दिन दिखाई देती है किंतु हालांकि कुछ अवसरों पर दिखावे के लिए प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाती है लेकिन वही ढाक के तीन पात वाली स्थिति निर्माण हो जाती है। साथ ही बड़े पैमाने पर शहर के विद्युत पोलों पर होर्डिंग लगाई जाती है जिस पर महावितरण द्वारा कारवाई किया जाना चाहिए लेकिन महावितरणविद्युत विभाग द्वारा भी कार्रवाई नहीं की जाती जिससे विद्युत पोलों परहोर्डिंग लगाने वालों के हौसले बुलंद रहते हैं।

होर्डिंग जोन का पालन नहीं अवैध कमाई का बड़ा जरिया
होर्डिंग लगाने के लिए गोंदिया नगर परिषद द्वारा होर्डिंग जोन बनाए गए हैं लेकिन उन होर्डिंग जोन में होल्डिंग ना लगाते हुए शहर के सभी स्थानों पर बड़े पैमाने पर लगाई जाती है जिसके लिए नगर परिषद को टैक्स देना होता है लेकिन होर्डिंग लगने वाले कुछ होर्डिंग का टैक्स जमा कर संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की जेब गर्म कर मंजूरी से अधिक अवैध होर्डिंग लगाई जाती है जो विभिन्न हादसों का कारण बनती है।

मार्गो के किनारे की होल्डिंग से वाहन दुर्घटनाग्रस्त

मार्गो के किनारे वह मोड पर होर्डिंग लगाई जाती है जिससे विपरीत दिशा से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते वह आए दिन इस प्रकार मार्गो के मोड पर या किनारो पर दुर्घटना घटित होती है इसका जिम्मेदार कौन।

Share Post: