बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिला पुलिस विभाग में पुलिस सिपाही के 110 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 19 जून से जिला पुलिस मुख्यालय में शुरू होगी इसकेलिए 8026 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें 5652 पुरुष व 2372 महिलाओं के साथ 2 तृतीय पंथी उम्मीदवारों का समावेश है।
यह भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शिक तरीके से पूर्ण करने के लिए 70 कैमरे लगाए गए हैं इस प्रकार की जानकारी 17 जून को आयोजित पत्र परिषद में जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले द्वारा दी गई।
आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया 14 दिनों तक चलेंगी जिले के 110 पुलिस सिपाही के रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में लगभग 200 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारीयो की नियुक्ति की गई है तथा 60 सीसीटीवी कैमरे तथा 10 वीडियो रिकॉर्डिंग कैमरे इस प्रकार 70 कैमरो की निगरानी में यह प्रक्रिया पारदर्शिक तरीके से होगी।
जिसमें पुरुष विद्यार्थियों के लिए 1600 मीटर व महिला विद्यार्थी 800 मी की दौड़ सहित गोला फेक, लंबी कूद आदि मैदानी फिटनेस टेस्ट की परीक्षा देंगे साथ ही बारिश के मौसम को देखते हुएशारीरिक जांच में हिस्सा ले रहे उम्मीदवारों के लिए एक रिजर्व दिन रखा गया है।
जिस दिन बारिश नहीं होगी उसी दिन सभी शारीरिक जांच परीक्षा की जाएगी तथा मैदानी फिटनेस को छोड़कर बाकी सभी फिजिकल टेस्ट के लिए पंडाल की व्यवस्था की गई है।
इस दौरान शरीर में पानी की कमी ना हो इसके लिए पुलिस विभाग के माध्यम से ग्लूकोज पानी, फल केला उपलब्ध कराए जाएंगे साथी परीक्षण स्थल पर चिकित्सकों की भी नियुक्ति की गई है।
भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शिक तरीके से बनाने के लिए शारीरिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 25 25 के ग्रुप में रखा जाएगा तथा उनके सामने ही सभी प्रतियोगिता के नंबर दिए जाएंगे तथा मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवार उनका चयन किया जाएगा तथा वहीं इस समय विद्यार्थियों के हस्ताक्षर लिए जाएंगे तथा वह लिखित परीक्षा का मैं शामिल हो सकेंगे।
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एक कड़ा संदेश देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगके ने कहा कि वह किसी को भी किसी भी प्रकार के अतिरिक्त मार्ग नहीं दे सकते तथा कोई भी जुगाड़ या व्यवस्था जैसे या कोई नौकरी लगवा देता हूं ऐसे झांसे में ना आए तथा उम्मीदवार अपनी काबिलियत वह फिटनेस पर ध्यान दें।
यदि कोई व्यक्ति प्रलोभन देकर नौकरी लगवा दूंगा कहता हे तो तो इसकी शिकायत समीप के पुलिस थाने में करें जिसकी शिकायत करने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी इस प्रकार का आवाहन पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया है।
उपरोक्त भर्ती प्रक्रिया जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा सभी उप विभागीय पुलिस अधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक व कर्मचारी तैनात रहेंगे।






