विधानसभा चुनाव में दिखेगा बदला हुआ चित्र राष्ट्रवादी 85 से 90 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव – प्रफुल्ल पटेल

बुलंद गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा गोंदिया के एनएमडी कॉलेज के सभागृह में आयोजित पत्र परिषद में चर्चा करते हुए जानकारी दी कि लोकसभा चुनाव में विरोधियों द्वारा संविधान बदलने का दुष्प्रचार किया गया जिसका खामियाजा तथा महायुती को अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिली, लेकिन राज्य के विधानसभा चुनाव में चित्र बदला हुआ दिखाई देना तथा महायुती को भारी सफलता मिलेगी तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस राज्य में 85 से 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

गौरतलब है की लोकसभा चुनाव परिणाम के पश्चात गोंदिया जिले में पत्रकारों के साथ एनएमडी कॉलेज के सभागृह में चर्चा करते हुए सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा विभिन्न विषयों पर खुलकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के 400 पार के नारे को लेकर विरोधियों द्वारा संविधान बदलने की बात कहकर एक नकारात्मकता मतदाताओं के बीच निर्माण की जिससे एनडीए को आशा अनुरूप सफलता नहीं मिल पाइ किंतु फिर भी एनडीए बहुमत में पहुंचा वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने तथा उनके नेतृत्व में गत 10 वर्षों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं आम नागरिकों की हित की जो उन तक पहुंची है।

आगामी कुछ ही महीना में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में महायुति का प्रदर्शन शानदार होगा तथा राज्य का चित्र बदला हुआ दिखाई देगा एकीकृत राष्ट्रवादी के 57 विधायक थे इसके अनुरूप राज्य में 85 से 90 सीटों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस चुनाव लड़ेंगी सभी राजनीतिक दलों को 288 सीटों की तैयारी करनी चाहिए।

मैं ही बनगा केंद्रीय मंत्री
केंद्र की एनडीए सरकार में राष्ट्रवादी के कोटे से जब भी मंत्री बनाया जाएगा तो उसमें मंत्री में ही बनुगा तथा यह सही समय पर एक सही निर्णय होगा।

देश का संविधान कोई नहीं बदल सकता

लोकसभा चुनाव के दौरान विरोधियों द्वारा भाजपा के 400 पार नारे पर संविधान बदलने का दुष्प्रचार किया गया था लेकिन डॉक्टर बाबासाहेब द्वारा बनाया गया संविधान देश का एक मजबूत स्तंभ है। जिसे कोई भी नहीं बदल सकता तथा लोकसभा में 100 से अधिक एससी, एसटी लोकसभा सदस्य है।
यदि कभी यह स्थिति निर्माण होती तो क्या वह सदस्य चुप बैठते तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस शाहू, फूले,आंबेडकर की विचारधारा को मानने वाला पक्ष है जिससे राष्ट्रवादी भी इसका समर्थन नहीं करता यह सिर्फ विरोधियों द्वारा फैलाया गया एक दुष्प्रचार था।

राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं
शरद पवार द्वारा गत दिनों दिए गए बयान जिसमें छोड़कर जाने वालों के लिए दरवाजे बंद के संदर्भ में प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है समय के अनुसार स्थिति वह परीस्थिति बदलते रहती है।

विजयी सांसदों को शुभकामनाएं
भंडारा – गोंदिया लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विजयी सांसद प्रशांतपडोले वह गडचिरोली से विजयी डॉक्टर नामदेवराव किरसान को शुभकामना दी वह कहा कि दोनों सांसदों द्वारा जिले के विकास कार्यों में सफल हो उनकी कामना है।

गोंदिया विधानसभा पर राष्ट्रवादी करेंगी दावा
लोकसभा चुनाव में गोंदिया व तिरोडा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार को बढ़त मिली थी जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान था तथा आगामी विधानसभा में गोंदिया विधानसभा पर राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा अपना दावा कर उम्मीदवार उतरेंगे किंतु यह महायुती में चर्चा के पश्चात ही तय होगा।

Share Post: