श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामलाल प्राण प्रतिष्ठा आयोजन का आमंत्रण- अक्षत कलश का वितरण

बुलंद गोंदिया। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को संपूर्ण वैदिक विधि विधान से की जाएगी।
जिसके लिए श्रद्धालुओं के अयोध्या आगमन हेतु मेरा गांव मेरी अयोध्या कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्ण देश में अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। गोंदिया में 16 दिसंबर को हनुमान मंदिर प्रांगण हनुमान चौक सिविल लाइन में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से पूजित अक्षत वितरण समिति के तत्वाधान में11 प्रखंड को अक्षत कलश का वितरण किया गया।

गौरतलब है की अयोध्या में 22 जनवरी को विश्व का सबसे बड़ा महापर्व श्री राम जन्मोत्सव भूमि पर श्री रामलला की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक समारोह संपूर्ण वैदिक विधि विधान के साथ संपूर्ण होगा।


इस समारोह में पूरे देश के साथ-साथ विश्व के सैकड़ो देश से हिंदू धर्म पर आस्था रखने वाले श्रद्धालु पहुंचेंगे उन श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने हेतु मेरा गांव मेरी अयोध्या कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे देश में अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अक्षत कलश वितरण के पश्चात विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर अक्षत (पीले चावल) देकर नागरिकों को अयोध्या पधारने के लिए आमंत्रित करेंगे।
इसी अक्षत कलश वितरण समारोह के अंतर्गत 16 दिसंबर को गोंदिया शहर के हनुमान मंदिर प्रांगण हनुमान चौक सिविल लाइन में शा म 4:00 बजे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से पूजित अक्षत वितरण समिति के तत्वाधान में अक्षत कलशो का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प. पु. संत रामज्ञानी दासजी महाराज (तिरखेड़ी आश्रम),प. पु. संत यशोश्वरानंदजी महाराज (गिधाड़ी आश्रम), प. पु. रत्नमाला दीदी(प्रजापति प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम) ,डॉ. बिपिनसिंगजी बैस (गायत्री परिवार, गोंदिया) ,दलजीत सिंह खालसा (सह संघचालक, आरएसएस, भंडारा विभाग) लीलाराम बोपचे(संघचालक, आरएसएस, गोंदिया जिल्हा) देवेश मिश्रा (सहमंत्री, विहिप, विदर्भ प्रांत) राजू वालिया ,भीकम शर्मा (अध्यक्ष, विहिप, गोंदिया जिल्हा)की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्री राम जी की पूजा अर्चना कर तीन बार ओमकार का जप, 13 बार श्री राम जय राम जय राम व हनुमान चालीसा का पठान कर शुरुआत की गई।
कार्यक्रम का संचालन सुनील कोहले अभियान गीत बसंत ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किया गया उपरोक्त कार्यक्रम हेतु समस्त हिंदू समाज द्वारा सहयोग दिया गया।

Share Post: