बुलंद गोंदिया। भारतरत्न संविधान के रचनाकार डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भीमघाट गोंदिया में स्व.झूलनबाई बहुउद्देशीय संस्था गोंदिया द्वारा संचालित सतनाम नशा मुक्ति केंद्र गोंदिया द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
उपरोक्त शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर व अन्य जांच की गई जिसका 150 से अधिक लाभार्थियों ने लाभ लिया।
शिविर की सफलता के लिए संस्था की ओर से डॉक्टर लोकेश चिर्वतकर, ममता चिर्वतकर, टि वाय चिर्वतकर,सुनीताबाई सव्वालाखे, सारिका ब्राह्मणकर, मदनलाल राऊत, कीर्ति सिवनकर, अतुल कठाने ने विशेष सहयोग दिया।





