गोंदिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई गैंग सरगना सहित दो आरोपियों पर मकोका के तहत कार्रवाई

बुलंद गोंदिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक संदीप पाटिल वह पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले के आदेश अनुसार जिले में अपराधों पर लगाम लगाने की कड़ी कार्रवाई शुरू है। इसी के अंतर्गत संगठित रूप से गिरोह तैयार कर अपराध करने वाले टोली सरगना सहित दो आरोपियों पर मकोंका के तहत कार्रवाई की गई।

गौरतलबहै की जिले में कानून शांति व सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसउपमहा निरीक्षक संदीप पाटिल के आदेश अनुसार गोंदिया जिला पुलिस अधीक्षक का पद स्वीकारने के बाद से अपराधों व अपराधियो पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी के तहत महाराष्ट्र संगठित अपराध प्रतिबंधक कानून 1999 मकोका के तहत दूसरी कार्रवाई करते हुए अपराधिक गुट के सरगना अंकज सोहनलाल राणे सिविल लाइन गोंदिया निवासी व उसके दो सहयोगियों हर्ष उर्फ ​​सोनू चविन्द्र वाघमारे उम्र 20 वर्ष निवासी नारायण नगर गुरुदेव चौक गोंदिया ,प्रवीण सुनील मुटकुरे उम्र 20 वर्ष रेलटोली निवासी पर मकोका की कार्रवाई की गई।

उपरोक्त आरोपियों पर रामनगर पुलिस थाना अंतर्गत धारा 302, 324, 323, 34 के तहत मामला भी दर्ज था साथ ही गिरोह सरगना राणे 10 वर्षों से अपने विभिन्न साथियों के साथ दल बनाकर विभिन्न अपराध किए थे जिसका भी खुलासा हो चुका है।
जिसमें मारपीट करना, हत्या के लिए हमला करना ,फिरौती वसूल करना, हत्या का प्रयास करना, डकैती डालना आदि गंभीर मामले दर्ज थे।
अपराधियों की इस विकृति व संगीन अपराध को देखते हुए संपूर्ण मामले की जानकारी लेकर पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले द्वारा लोकल क्राइम ब्रांच व पुलिस स्टेशन रामनगर द्वारा मकोका के अंतर्गत कार्रवाई करने का प्रस्ताव तैयार कर पुलिस उपमहा निरीक्षक गडचिरोली परिक्षेत्र कैंप नागपुर को मंजूरी के लिए पेश किया जी पर आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत धाराएं बढ़ाने व आगे की जांच करने के आदेश दिए जिससे अब जिले में संगठित रूप से अपराध करने वाले अपराधियों की खैर नहीं।

Share Post: