आपदाग्रस्त किसानो के नुकसान का नियमानुसार करें पंचनामा आपदा पीड़ित किसानों की सुची का हो चावडी वाचन – पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल

पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने गोंदिया ग्रामीण क्षेत्र में खेतों का दौरा कर लिया बेमौसमी बारिश से नुकसानी का जायजा

बुलंद गोंदिया। गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में गत दिनों हुई बेमौसमी बारीश से धान एवंम अन्य फसलों को हुए नुकसान की जानकारी लेने एवंम संकट के समय आपदाग्रस्त किसानों से भेंट कर सांत्वना देने हेतु पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने ग्राम टेमनी, चुलोद, आसोली, नवरगांवकला, कामठा, झिलमिली, छिपीया, कटंगटोला, परसवाडा, बिर्सी (का.), खातिया, अर्जुनी आदि ग्रामों का दौरा कर, सीधे खेतों में पहुँचकर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया एवंम स्थानीय किसानों, तहसीलदार एवंम संबंधित पटवारीयों-कृषी अधिकारीयों से चर्चा कर नुकसान के आकलन एवंम पंचनामा किये जाने की वर्तमान स्थिती की जानकारी ली।

चर्चा में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने आपदाग्रस्त किसानों को कहा कि, राज्य के नेता एवंम उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से उनकी प्रत्यक्ष चर्चा हुई है और उपमुख्मंत्री को उन्होंने बेमौसमी बारिश से क्षेत्र की विकट परिस्थितीयों से अवगत कराया है। भाजपा सरकार हर आपदाग्रस्त किसान के साथ खड़ी है और अधिकाधिक आर्थिक मदत शासन से मंजुर कराने के लिये वे प्रयासरत है।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि, उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवंम उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को इस वर्ष धान पर 25 हजार रुपये प्रति हेक्टर बोनस दिये जाने की मांग की है और निश्चित रूप से इस संदर्भ में राज्य सरकार जल्द ही सकारात्मक घोषणा करेंगी।

उपस्थित तहसीलदार एवंम संबंधित पटवारीयों-कृषी अधिकारीयों को पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि, नुकसान के पंचनामे में किसी प्रकार की लापरवाही या स्थानीय नेताओं के भाई-भतीजा वाद को शय न देते हुए, हर आपदाग्रस्त किसान का नुकसान का पंचनामा नियमानुसार करें एवंम ग्रामवार आपदाग्रस्त किसानों की सुची का चावडी वाचन करें, जिससे किसी किसान के छुट जाने की स्थिती में उसका नाम आपदाग्रस्तों की यादी में सम्मिलित हो जाये।

इस अवसर पर पुर्व जिप अध्यक्ष नेतराम कटरे, जिप सदस्य रितेश मलघाम, भाऊलाल तरोणे, जिप सदस्य विजय उके, लक्ष्मीताई तरोणे, गुणीलाल देशभ्रतार, पस सदस्य विनोद बिसेन, पुरुषोत्तम उईके, योगराज उपराडे, स्नेहाताई गौतम, भुवनसिंह नागपुरे, सुनिताताई दिहारी, कलाबाई भेंडारकर, निखील चिखलोंडे, अजाबराव रिनायत, तोमेश्वरीबाई कटरे, टिकाराम भाजीपाले, सावलराम महारवाडे, केशव तावाडे, दिनेश अग्रवाल, अर्जुन नागपुरे, ग्राम अर्जुनी के सरपंच अंकेश हरिणखेडे, तिलक पटले, ग्राम आसोली के सरपंच बंटी भेलावे, संतोष हनवते, मनोज भाजीपाले, सत्यम बहेकार, धनजंय दोनोडे, जाकीर खान, जमील पठान, सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवंम किसान बंधु उपस्थित थे।

Share Post: