आमगांव चंपाष्टमी मेले को कृषि उत्पन्न बाजार समिति की अनाधिकृत मंजूरी नप के टैक्स की चोरी नागरिकों ने पत्र परिषद में प्रशासन पर लगाया आरोप

बुलंद गोंदिया।( महेश मेश्राम आमगांव)- गोंदिया जिले के आमगांव शहर में प्रतिवर्ष नगर परिषद के मैदान पर चंपाष्टमी का मेला आयोजित किया जाता है। लेकिन कृषि उत्पन्न बाजार समिति द्वारा अनाधिकृत रूप से मेला लगाने की मंजूरी देकर मेले से मिलने वाले टैक्स (राजस्व) की चोरी की है। जिसमें नगर परिषद प्रशासक व तहसीलदार की भी आपसी शाटगाठ बताई गई है ऐसा आरोप नागरिकों द्वारा पत्र परिषद में लगाते हुए संबंधी दोसी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि आमगांव नगर परिषद क्षेत्र के मौजा बनगांव गट क्रमांक 48 आराजी 066.00 भूमि अनेक वर्षों पूर्व नगर परिषद को हस्तांतरित की गई थी तथा इस बड़े मैदान पर प्रतिवर्ष वार्षिक उत्सव, क्रीडा स्पर्धा, सांस्कृतिक कार्यक्रम कला साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित किए जाते हैं।
लेकिन चंपाष्टमी मेले के लिए कृषि उत्पन्न बाजार समिति आमगांव द्वारा उपरोक्त भूमि पर अपना अधिकार जताते हुए अनाधिकृत रूप से मंजूरी देते हुए नगर परिषद को मिलने वाले राजस्व टैक्स की वसूली स्वयं कर नगर परिषद के राजस्व पर डाका डाला है। साथ ही इस भूमि पर मवेशी बाजार का नीलामी कर नगर परिषद का टैक्स भी खुद वसूल कर रहे हैं।
इस मामले में नागरिकों द्वारा लिखित रूप से शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद प्रशासक तथा तहसीलदार कार्रवाई करने के स्थान पर मोन साधे नजर आ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष चंपाष्टमी के अवसर पर मेला लगाने के लिए नागरिकों की मांग पर शुभम मनोज कोटांगले के नाम से नगर परिषद प्रशासन में टैक्स जमा कर ठेका मंजूर करवाने के साथ ही मेले की मंजूरी ली थी तथा आगे की मंजूरी के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया था लेकिन कृषि उत्पन्न बाजार समिति द्वारा चंपाष्टमी के अवसर पर मेला लगाने के लिए अशरफ भाटी नमक ठेकेदार को ना हरकत प्रमाण पत्र देकर नगर परिषद की निजी जमीन पर विवाद निर्माण करते हुए मंजूरी प्रदान कर दी वह नगर परिषद के नियमों को तक पर रखा।
इस मामले में आमगांव के नागरिकों द्वारा पत्र परिषद कर प्रशासन पर आरोप लगाया गया कि उपरोक्त मेले की मंजूरी के लिए अधिकारियों द्वारा आपसी शाटगाठ कर राजस्व को डूबते हुए स्वयं की जेब गर्म करते हुए अशरफ भट्टी नमक ठेकेदार को ठेका देकर भारी भ्रष्टाचार किया गया है।

 मंजूरी के बीना शुरू किया मेल
चंपाष्टमी के अवसर पर अशरफ भाटी द्वारा कृषि उत्पन्न बाजार समिति, तहसीलदार व नगर परिषद प्रशासन की जेब गर्म कर बिना राजस्व जमा करवा मेला शुरू कर दिया गया था लेकिन इसकी जानकारी जब नागरिकों को आई तो इसका विरोध होने पर प्रशासन द्वारा आनंन -फानन में मंजूरी देने की प्रक्रिया शुरू की साथ ही नगर परिषद प्रशासन को मिलने वाले राजस्व पर डाका डालते हुए कृषि उत्पन्न बाजार समिति द्वारा स्वयं ही ठेके की राशि वसूल कर नगर परिषद के टैक्स पर डाका डालने का काम किया है,साथ ही नियमानुसार मेले की मंजूरी लेने वाले ठेकेदार शुभम कोटांगले का ठेका रद्द करने की का प्रस्ताव रखा गया है जो कि नियमों का उल्लंघन है।
तहसीलदार रमेश कुंभरे द्वारा दबाव तंत्र अपनाते हुए अशरफ भाटी को ठेका मंजूरी प्रदान की गई है जिससे यह स्पष्ट होता है कि तहसीलदार व प्रशासक द्वारा नगर परिषद की राजस्व टैक्स को डुबाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।
तहसीलदार व प्रशासक रमेश कुंभरे पर कार्रवाई की मांग
नगर परिषद मलकियत की गट क्रमांक 48 की जमीन पर कृषि उत्पन्न बाजार समिति द्वारा नियमों को ताक पर रखकर वर्ष 2015 से मवेशी बाजार, चंपाष्टमी मेला का ठेका में भ्रष्टाचार किया गया इस मामले में नगर परिषद प्रशासक तथा तहसीलदार को नागरिकों द्वारा लिखित में शिकायत की गई किंतु किसी भी प्रकार की कार्रवाई न कर कृषि उत्पन्न बाजार समिति को संरक्षण दिया जा रहा है। जिसके कारण आमगांव नगर परिषद को मिलने वाले राजस्व की राशि को डुबाया जा रहा है। इस प्रकरण में जांच कर प्रशासक व तहसीलदार रमेश कुंभरे पर कार्रवाई की मांग पत्र परिषद में की गई।

बाजार समिति पर हो प्रशासक की नियुक्ति
नगर परिषद आमगांव के मालकियत की जमीन पर नियमों को ताक पर रखकर मवेशी बाजार व चंपाष्टमी मेले का ठेका देकर उसके टैक्स की चोरी कृषि उत्पन्न बाजार समिति के पदाधिकारी द्वारा की जा रही है साथ ही मिलने वाले राजस्व की राशि में भारी भ्रष्टाचार कर नगर परिषद प्रशासन को चूना लगाया जा रहा है। जिससे यह मामला गंभीर है इस मामले में जांच कर कृषि उत्पन्न बाजार समिति पर प्रशासक नियुक्त किए जाने की मांग भी की साथ ही वर्तमान संचालक मंडल को अपात्र घोषित किया जाए।

आयोजित पत्र परिषद के अवसर पर प्रमोद शिवणकर, तीरथ येटरे, रामकिशन शिवणकर,बाळू वंजारी, सागर फुंडे,राम चक्रवर्ती, यशवंत मानकर, दिलीप फुंडे. पिंटू महारवाडे, विनोद डोये, मुकेश शिवणकर,मेघश्याम फुंडे, किशोर फुंडे, सतीश शिवणकर, सतीश थेर, विजय शेंडे, सतीश दोनोडे, लक्ष्मण शेंडे,तेजस कावळे, डॉ. ओमप्रकाश थेर, गोकुल बसेन,दिलीप मेश्राम, मोणू गिरी , संदीप भांडारकर,शिरीष भांडारकर,जितेश वाढई , मेघश्याम मेंढे आदी नागरीक एव युवक उपस्थित थे।

Share Post: