बुलंद गोंदिया। नागपुर में शीतकालीन सत्र के दौरान सांसद प्रफुल्ल पटेल ने मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस अजीत पवार व खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री से मुलाकात की और बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान के मुआवजे और डीबीटी के माध्यम से बोनस के रूप में मदद के बारे में चर्चा कर जल्द से जल्द देने की मांग की। .
इस साल नवंबर और दिसंबर महीने के आसपास अचानक भारी बारिश के कारण पूर्वी विदर्भ में धान की फसलऔर दालों को भारी नुकसान हुआ। इसके चलते नुकसान का सर्वे कर तुरंत पंचनामा किया जाए और किसानों को नुकसान का तुरंत मुआवजा दिया जाए और किसानों को डीबीटी के माध्यम से 25000 रुपए हेक्टयर मुआवजा दिया जाए।
सांसद प्रफुल्ल पटेल ने नागपुर में चल रहे शीतकालीन सत्र में हीं एकनाथ शिन्दें मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र , देवेन्द्र फडनवीस, उपमुख्यमंत्री, महाराष्ट्र , अजीत दादा पवार, उपमुख्यमंत्री, महाराष्ट्र साथ ही खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने मुलाकात कर चर्चा की औरमांग का निवेदन दिया।
इस अवसर पर विधायक चंद्रिकापुरे, विधायक राजू कारेमोरे, विधायक विनोद अग्रवाल, विधायक विजय राहंगडाले, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, बीडीसीसी के अध्यक्ष सुनील फुंडे आदि उपस्थित थे।





