नवरात्रि पर्व पर कन्या पूजन कर प्रतिदिन 500 से 600 कन्याओं को भोजन करा शालेय साहित्य का वितरण सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति गांधी प्रतिमा का अनूठा उपक्रम

बुलंद गोंदिया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर अपनी अनूठी परंपरा को सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति गांधी प्रतिमा द्वारा बरकरार रख नवरात्र के प्रथम दिन से ही 500 से 600 कन्याओं को प्रतिदिन भोजन करवाकर शालेय साहित्य का वितरण कर रहा है।

यह परंपरा नवरात्र की एकम से नवमी तक निरंतर चलती है ।
सर्वप्रथम समिति के पदाधिकारियों द्वारा शहर की विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर कन्याओं को सादर आमंत्रित किया जाता है। जिसके पश्चात बैंड बाजों के साथ गांधी प्रतिमा स्थित सार्वजनिक दुर्गा समिति के पंडाल में लाकर उनके चरण धुलवाकर पूजन कर भोजन करवाने के पश्चात शालेय साहित्य का वितरण किया किया जा रहा है।

नवरात्रि के 9 दिनों के पर्व में करीब 3 से 4 हजार कन्याओं का पूजन कर भोजन प्रतिवर्ष समिति द्वारा करवाया जाता है।
भोजन के पश्चात सभी कन्याओं को समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा स्कूल तक छोड़ कर आया जाता है यह विशेष है।

डेढ़ से 2 हजार श्रद्धालुओं को निशुल्क महाप्रसाद का वितरण
सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति गांधी प्रतिमा द्वारा प्रतिदिन शाम को 6:00 बजे से 10:00 बजे तक निशुल्क महाप्रसाद का वितरण किया जाता है जिसमें करीब प्रतिदिन 1:50 से 2हजार श्रद्धालुओं द्वारा महा प्रसाद का लाभ उठाया जाता है।
उपरोक्त सभी आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल बारदाना वाले वह समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा सहयोग कर निरंतर दुर्गा उत्सव का पर्व मनाया जा रहा है।

Share Post: