बुलंद गोंदिया। जिला परिषद कर्मचारी महासंघ द्वारा पुरानी पेंशन व अपनी ग्रेच्युटी की मांग को लेकर 14 मार्च 2023 को अनिश्चितकालीन काम बंद आंदोलन किया था जिस पर राज्य सरकार द्वारा फैमिली पेंशन व ग्रेविटी का निर्णय जारी किया किंतु पुरानी पेंशन को लागू करने के लिए तीन सदस्य समिति का गठन कर तीन महीने में अपना अहवाल पेश करने का आदेश दिया था।
किंतु 14 जून 2023 को उपरोक्त मुद्दत समाप्त हो जाने के पश्चात प्रधान सचिव द्वारा 31 जुलाई 2023 तक अहवाल प्राप्त होगा ऐसा बताया गया किंतु शासन द्वारा फिर से समिति की 2 महीने की और समय अवधि बढ़ा दी है जिसके चलते शासन द्वारा कर्मचारियों के के साथ न्याय करने की इच्छा नहीं दिखाई दे रही है।
इसी के चलते महाराष्ट्र सरकार की नीति के खिलाफ क्रांति दिन 9 अगस्त को संपूर्ण राज्य में कर्मचारी महासंघ द्वारा बाइक रैली निकालकर सरकार का विरोध किया उपरोक्त रैली जिला परिषद कर्मचारी महासंघ के निमंत्रण लीलाधर पाथोडे मध्यवर्ती संघटना की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
रैली डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर चौक जय स्तंभ चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकल कर अपनी मांगों का निवेदन सोपा गया।
उपरोक्त रैली में 29 संगठन के विभिन्न पदाधिकारी वह कार्यकर्ता व सदस्य उपस्थित थे।
रैली में प्रमुख रूप से निमंत्रण मध्यवर्ती संघटना लीलाधर पाथोडे निमंत्रक मध्यवर्ती संघटना,पी.जी.शहारे राज्य उपाध्यक्ष व जिल्हा अध्यक्ष, जी.प.महासंघ
कमलेश बिसेन उपाध्यक्ष ,संतोष तोमर अध्यक्ष लिपिक संघटना,सौरभ अग्रवाल, नंदलाल कावडे, अभिजित बोपचे, लीलाधर तिबुडे, राजेश कुंभलवार लिपिक संघटना, राज कडव, भगीरथ नेवारे, किशोर भालेराव, चंद्रशेखर वैद्य, तु.बा. झंझाड, रमेश नागपल्लीवर, विश्वनाथ कापगते, सुरेश कुमरे, ए.के.शरणागत, दे.मा.कुंभारे, हरिराम येळणे, छगनलाल बिसेन, नागेश कुंभरे, सागर काळे, सागर जगताप, प्रकाश ब्राह्मणकर, पी.डी. चौव्हान, सुशील बन्सोड, ज्योतिक ढाले व संघटना के पदाधिकारी उपस्थित थे।







