बुलंद गोंदिया। नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही के अनेक मामले आए दिन सामने आते हैं। इसी के अंतर्गत एक नया मामला सामने आया है जिसमें वाजपेई चौक से अन्नपूर्णा माता मंदिर तक गत दो महीने पूर्व नाली निर्माण के लिए खुदाई की गई है किंतु अब तक नाली का निर्माण नहीं किया गया जिसमें नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही साफ उजागर हो रही है तथा खोदे गए गड्ढे में नागरिक व छोटे बच्चे गिरकर जख्मी हो रहे हैं।
नगर परिषद की इस घोर लापरवाही पर पूर्व पार्षद नीतू अमित बिरिया द्वारा प्रशासन से मांग किया कि इसमें संबंधित दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
नाली का कार्य मंजूर नहीं
नगर परिषद के बांधकाम विभाग से जब इस संदर्भ में जानकारी प्राप्त की गई तो वाजपेई चौक से अन्नपूर्णा मंदिर तक नाली निर्माण की अब तक मंजूरी नहीं दी गई है तथा किसी भी प्रकार का वर्क आर्डर नहीं निकल गया तथा नाली नगर परिषद प्रशासन द्वारा नहीं खोदी गई है तो अब प्रश्न निर्माण हो रहा है कि उपरोक्त नाली बिना नगर परिषद प्रशासन के मंजूरी के किसने और किस प्रकार खोद दी।
.
नाली निर्माण की मंजूरी की प्रक्रिया शुरू
नगर परिषद बांधकाम विभाग में बाजपाई चौक से अन्नपूर्णा माता मंदिर तक के नाली के निर्माण की मंजूरी की प्रक्रिया शुरू है तथा अभी तक किसी भी प्रकार की मंजूरी नहीं हुई है तथा वर्क आर्डर नहीं दिया गया है।
– डाली मदान अभियंता बांधकाम विभाग नगर परिषद गोंदिया।






