कार की जबरदस्त टक्कर में जख्मी शेर की उपचार के दौरान मौत गोंदिया कोहमारा मार्ग पर मुर्दोंली के जंगल के समीप हुआ हादसा

बुलंद गोंदिया। गोंदिया से कोहमार मार्ग पर आने वाले मुर्दोंली जंगल में गुरुवार की रात एक तेज गति से जा रहे चौपाइयां वहां ने मार्ग पार कर रहे शेर को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना की जानकारी वन विभाग को प्राप्त होते ही जख्मी शेर को उपचार के लिए नागपुर के गोरेवाडा पशु स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया जिले के संरक्षित वनक्षेत्र नागझिरा -नवेगांवबांध टाइगर रिजर्व क्षेत्र के तहत आने वाले गोंदिया कोहमारा मार्ग पर मुर्दौली जंगल परिसर में गुरुवार की देर रात एक तेज गति से जा रही क्रेटा कार चालक द्वारा मार्ग पर कर रहे शेर को जबरदस्त टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में शेर की टांगे वह रीड की हड्डी क्षतिग्रस्त हो गई तथा वह जख्मी अवस्था में घसीटते हुए रास्ता पार कर रहा था जिसे देखकर एक वाहन चालक द्वारा उसका वीडियो बना लिया वह इसकी सूचना वन विभाग को दी।

इस गंभीर मामले की सूचना प्राप्त होती वन विभाग के उपवन संरक्षक प्रमोद पंचभाईअपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शुक्रवार की सुबह 5:00 बजे जख्मी टाइगर की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया तथा 7:00 बजे करीब घायल शेर को रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए नागपुर रवाना किया गया किंतु उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उल्लेखनीय की गोंदिया जिले के संरक्षित वन क्षेत्र से लगे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में वह मार्गों पर आए दिन वन्यजीवों से संबंधित घटना व हादसे सामने आ रही है जिससे इन क्षेत्रों में वन विभाग द्वारा वन्य प्राणियों व ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किया जाना समय के अनुसार अति आवश्यक हो गया है।

Share Post: