बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले में शुक्रवार 21 जुलाई की दोहपर आसमानी बिजली कहर बनकर टूट पड़ी विभिन्न स्थानों पर गिरी आसमानी बिजली के चलते 3 महिलाओं 1 पुरुष व 1 मवेशी की मौत हो गई वहीं 10 लोग जख्मी हो गए।

आसमान में कड़कती बिजली व गरजते बादल के साथ हुई बारिश ने जिले में कहर बरपा दिया तथा विभिन्न स्थानों पर दोपहर ढाई से 3:00 बजे के दौरान गिरी आसमानी बिजली के चलते 3 महिलाओं 1 पुरुष व 1 मवेशी की मौत हो गई वहीं 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए वह सभी मामलों में कृषि कार्य के दौरान खुले आसमान के नीचे घटना घटित हुई है।
पहला मामला- तिरोडा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवेझरी निवासी महिला भंडारा जिले के मोहाड़ी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम नीलज निवासी सूर्य प्रकाश बोंद्रे के खेत में धान के रोपे बुवाई का कार्य करने गई थी। इसी दौरान दोपहर 2:30 बजे के दौरान सभी खेत के धर पर बैठकर खाना खा रहे थे तभी आई अचानक मूसलाधार बारिश व कड़कड़ाती बिजली कहर बनकर टूट पड़ी जिसमें नवेझरी निवासी लता वाढवे 50 वर्ष, वच्छला बावनथडे उम्र 50 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई व अन्य पांच महिलाएं जख्मी हो गई।

दूसरा मामला- सड़क अर्जुनी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम घाटबोरी /तेली निवासी ओमदास सखाराम वाघाडे जब अपने खेत में कृषि कार्य कर रहा था इसी दौरान आसमानी बिजली गिरने से उसकी भी घटनास्थल पर मौत हो गई।
तीसरा मामला – देवरी तहसील के अंतर्गत तहसील के ग्राम शिलापुर भोयरटोला निवासी ललिता कैलाश राऊत, 35,की भी बिजली गिरने से मौत हो गई वह चार महिला व एक पुरुष गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
चौथा मामला – आमगांव तहसील मैं बिजली गिरने से नरेश सुखदेव धुर्वे के मालकियत के एक बैल की भी मौत हो गई।






