बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम ईटखेडा में गुरुवार 20 जुलाई की दोपहर 12:00 बजे के दौरान कृषि कार्य कर रहे मजदूरों के ऊपर बिजली गिरने से 6 कृषि मजदूर जख्मी हो गए ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ईटखेड़ा निवासी खेती मालक नानाजी उरुकुड़ा लांजेवार की मौज डोंगरगांव रिटी स्थित खेत परिसर में गुरुवार 20 जुलाई की दोपहर 12 बजे के दौरान अचानक आसमानीबिजली गिर गई ।जिसमें कृषि कार्य कर रहे 6 मजदूर जख्मी हो गए। जख्मी मजदूरों में तनुजा मोहन दरवडे़ 35 वर्ष, शीतल प्रशांत सुखदेवे 34 ,शीला धनंजय लाऺडगे 35, प्रीति सुशील रंगारी, प्रीति नितेश गोंडाने, सूरजारानी सोमदास गोंडाने सभी बिजली का करंट लगने से जख्मी हो गए।
जिन्हें उपचार के लिए अर्जुनी मोरगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया जिनमें तीन मजदूरों को उपचार के पश्चात घर भेजा गया वहीं तनुजा मोहन दरवडे़ गंभीर रूप से जख्मी हो गई उपरोक्त म घटना की जानकारी तहसीलदार अर्जुनी मोर गांव को दी गई।






