गोंदिया आमगांव पांगोली नदी के निर्माणाधीन पुलिया का कार्य जल्द से जल्द करें पूर्ण अन्यथा तहसील महिला कांग्रेस करेगी चक्का जाम आंदोलन

बुलंद गोंदिया। गोंदिया आमगांव महामार्ग पर जिलाधिकारी व जिला परिषद कार्यालय के पीछे से बहने वाली पांगोली नदी के ऊपर के पुल का कार्य एक वर्ष से चल रहा है किंतु अब तक पूर्ण न होने से बारिश के दौरान आमगांव गोंदिया का संपर्क टूट जाता है।तथा बनाए गए पर्याय मार्ग का भी उपयोग बारिश के दौरान नहीं आ पाता। जिसे देखते हुए तहसील महिला कांग्रेस समिति द्वारा जिलाधिकारी को निवेदन देकर जल्द से जल्द पुलिया निर्माण करने की मांग की अन्यथा 25 जुलाई के पश्चात रास्ता रोको आंदोलन की चेतावनी दी।
गौरतलब है कि गोंदिया से आमगांव तक के महामार्ग का निर्माण कार्य राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत निर्माण किया जा रहा है जिसमें संबंधित ठेकेदार कंपनी बार्बरीक कंस्ट्रक्शन द्वारा एक वर्ष से पांगोली नदी की पुलिया का निर्माण कछुआ गति से किया जा रहा है।
निर्माण के दौरान पर्यायी मार्ग बनाया गया है किंतु बारिश में वह मार्ग बंद हो जाता है जिसके चलते गोंदिया से आमगांव- सालेकसा- दर्रेकसा- देवरी व छत्तीसगढ़ का मार्ग संपर्क टूट जाता है।
जिससे हजारों नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपरोक्त विषय पर प्रशासन व जनता के जनप्रतिनिधियों द्वारा किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया उनकी इस अनदेखी के चलते जिले के नागरिकों में आक्रोश निर्माण हो रहा है। इस गंभीर विषय को लेकर मंगलवार 18 जुलाई को गोंदिया तहसील महिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनीता मुनेश्वर के नेतृत्व में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर जल्द से जल्द पुलिया के निर्माण का कार्य पूर्ण करने की मांग की अन्यथा 25 जुलाई के पश्चात रास्ता रोको आंदोलन की चेतावनी दी।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव अमर वराडे, तहसील महिला अध्यक्षअ निता मुनेश्वर, सूर्यप्रकाश भगत, शहराध्यक्ष जहिर अहमद, पूर्व प्रदेश सचिव विनोद जैन, सेवादल जिल्हाध्यक्ष इंजि राजीव ठकरेले, किसान काँग्रेस जिल्हाध्यक्ष जितेश राणे, एनएसयूआई जिलाअध्यक्ष हरिश तुळसकर, पूर्व युवक काँग्रेस जिल्हाध्यक्ष आलोक मोहंती, तालुका महासचिव रंजीत गणवीर, ओबीसी जिला महासचिव जीवन सरनागत, महिला जिल्हा संघटिका रूपाली ऊके, चित्रा लोखंडे, निलिमा नागदवने, नामदेव वैद्य, ग्रामपंचायत सदस्य खमारी अश्विनीताई गायधने, सुरेश चौरागडे, प्रकाश डहाट, सुमित शेंडे, राजेंद्र चिंधालोंरे, अमन तिगाला, कृष्णा बीभर, लोकनायक राहांगडाले, प्रकाश ब्राह्मणकर, जायद सोलंकी, सोमेश्वर ठकरेले, मंथन नंदेश्वरआदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Share Post: