बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर को जलापूर्ति डांगोर्ली वेनगंगा नदी घाट से की जाती है। किंतु गत दिनों से हो रही बारिश के चलते विद्युत पोल पर पेड़ गिर जाने से परिसर की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे विद्युत आपूर्ति खंडित होने के चलते वाटर पंप बंद हो गए।
इस कारण गोंदिया शहर के नागरिकों को दो दिनों 19 वह 20 जुलाई इन दो दिनों तक जलापूर्ति नहीं हो पाएगी।
इस प्रकार की जानकारी महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता एन.एस.गणवीर द्वारा दी गई है।









One thought on “शहर वासियों को19 व 20 जुलाई दो दिन नहीं होगी पेयजल की आपूर्ति”
Comments closed