गोंदिया नप टैक्स विभाग को लगा ताला, कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से किया कम बंद, कार्यालय जलमग्न, इमारत जर्जर, कर्मचारियों की जान को खतरा, रिकॉर्ड खराब होने की स्थिति में

बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद की शासकीय इमारत जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है बारिश होने पर पूरा कार्यालय जलमग्न हो गया तथा जगह-जगह प्लास्टर झड़ने से कर्मचारियों की जान को खतरा निर्माण होने के साथ ही रिकॉर्ड खराब होने की स्थिति में पहुंच रहा है।
जिसे देखते हुए सोमवार 17 जुलाई को टैक्स विभाग के कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से काम बंद कर टैक्स विभाग को ताला लगा दिया वह मुख्याधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द सुधार करने की मांग की।

गौरतलब है की गोंदिया की नगर परिषद की इमारत 100 वर्ष से अधिक की हो चुकी है तथा इमारत जगह-जगह से जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है जिसके चलते कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।

नगर परिषद की दूसरी मंजिल पर स्थित टैक्स विभाग का कार्यालय के सभी कक्ष जर्जर अवस्था में पहुंच चुके मामूली बारिश होते ही संपूर्ण कार्यालय में तालाब की स्थिति निर्माण हो जाती है , तथा दीवारों से तथा छत से टपकते पानी के कारण कर्मचारियों की बैठने की स्थिति भी नहीं रहती इसके साथ ही अनेक वर्षों के टैक्स विभाग के शासकीय रिकॉर्ड भी बारिश में भी खराब होने की स्थिति निर्माण हो गई है।
इस स्थिति को देखते हुए सोमवार 17 जुलाई की सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो संपूर्ण कार्यालय परिसर जल मग्न हो चुका था इस गंभीर स्थिति में काम न करने का निर्णय लेकर टैक्स विभाग की अधीक्षक विशाल बनकर के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से काम बंद करने का निवेदन मुख्याधिकारी को दिया गया तथा जल्द से जल्द उपरोक्त इमारत का सुधार कार्य करने की मांग की।

क्योंकि इस स्थिति में कभी भी गंभीर हादसा घटित होने के साथ ही कर्मचारी अथवा टैक्स विभाग में आने वाले नागरिको के जख्मी होने की संभावना बनी हुई हैं।
साथ ही नगर परिषद टैक्स विभाग असिसमेंट विभाग व शिक्षा विभाग का बरसों पुराना वह वर्तमान का रिकॉर्ड भी खराब होने की संभावना निर्माण हो गई है।

उल्लेखनीय हैं की 2 वर्ष पूर्व टैक्स विभाग कार्यालय की छत पर लगी हुई पीओपी के सीलिंग अचानक भरभरा कर गिर गई थी हालांकि इस घटना में कोई भी कर्मचारी जख्मी तो नहीं हुआ किंतु एक बड़ा हादसा होते होते टल गया ऐसा हादसा कभी भी घटित हो सकता है क्योंकि पानी टपकने के चलते जर्जर हो चुकी छत से कभी भी प्लास्टर या छत गिर सकती है।

बांधकाम विभाग की लापरवाही
इमारत के रखरखाव की जिम्मेदारी गोंदिया नगर परिषद के बांधकाम विभाग की है किंतु विभाग की लापरवाही के चलते यह स्थिति निर्माण हुई है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश शुरू होने के पूर्व ही बांधकाम विभाग को इस की जानकारी देकर सुधार कार्य करने की मांग की गई थी लेकिन इस ओर अनदेखी करने के चलते सुधार कार्य नहीं हुआ जिससे आज ताला बंद करने की स्थिति निर्माण हो गई।

सुधार कार्य के निर्देश
टैक्स विभाग की इमारत जर्जर होने से पानी भरने की स्थिति निर्माण हो गई थी जिसे जल्द से जल्द सुधार कार्य करने का निर्देश दिया गया है वह मंगलवार से टैक्स विभाग का कार्यालय नियमित शुरू रहेगा
– करण चौहान प्रशासक व मुख्याधिकारी नगर परिषद गोंदिया।

Share Post: