गोंदिया -आमगांव दूसरी बार बंद परिवर्तित मार्ग से आवागमन- बार्बरीक कंस्ट्रक्शन की लापरवाही का खामियाजा पूरी बारिश भुगतेंगे जिलेवासी

बुलंद गोंदिया। गोंदिया से आमगांव के महामार्ग का निर्माण कार्य बार्बरीक कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है। जिसमें गोंदिया आमगांव मार्ग पर स्थित पांगोली नदी की पुलिया का निर्माण कार्य 1 वर्ष के बावजूद अधूरा है। जिसके चलते डायवर्सन मार्ग बनाया गया है किंतु रास्ता खस्ताहाल होने से प्रशासन द्वारा दूसरी बार 16 जुलाई को सावधानी के तौर पर मार्ग बंद किया गया जिससे गोंदिया आमगांव आवागमन करने वाले वाहन चालकों के लिए परिवर्तित मार्ग
का निर्देश दिया गया।

गौरतलब है कि गोंदिया आमगांव मार्ग पर जिला परिषद कार्यालय के समीप पांगोली नदी की पुलिया के निर्माण के चलते डायवर्सन मार्ग बनाया गया किंतु बारिश में डायवर्सन मार्ग की हालत खस्ता होने से प्रशासन द्वारा एतीहात के तौर पर भारी वाहनों व आवागमन के लिए मार्ग को बंद किया गया जिससे गोंदिया आमगांव का मुख्य मार्ग बंद हो गया। व परिवर्तित मार्ग छोटे वाहनों के लिए चुलोद -खमारी – आमगॉव व तुमखेड़ा – खमारी -भारी वाहनों के लिए गोरेगॉव -थाना आमगॉव रूट दिया गया।

बार्बरीक कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही
गोंदिया आमगांव के महामार्ग का निर्माण बार्बरीक कंस्ट्रक्शन द्वारा गत 2 वर्षों से अधिक समय से किया जा रहा है जिसमें जिलाधिकारी कार्यालय के पीछे से बहने वाली पांगोली नदी के पुलिया का निर्माण कार्य 1 वर्षों से किया जा रहा है। इस 1 वर्ष के दौरान गोंदिया आमगांव मार्ग पर परिवहन के लिए पर्याई मार्ग का निर्माण किया गया किंतु पहली बारिश में ही मार्ग की हालत खस्ता होने से कभी भी किसी भी प्रकार का हादसा घटित हो सकता है।
जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा एतिहात के तौर पर रविवार 15 जुलाई को दूसरी बार भारी वाहन व यातायात के लिए मार्ग को बंद किया गया।
जिससे उपरोक्त मार्ग पर गोंदिया आमगांव आवागमन करने वाले वाहन चालकों व यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विशेष यह है कि उपरोक्त मार्ग से छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा भी लगी हुई है।

लापरवाही का खामियाजा पूरी बारिश भुगतेंगे जिले वासी
पहली बारिश में ही मार्ग बंद होने के बावजूद इसका हल नहीं निकला व 1 सप्ताह में दूसरी बार मार्ग बंद किया गया जिससे बारिश के चार मा ह में अधिकांश समय मार्ग बंद रहने की संभावना जताई जा रही है। इस लापरवाही का खामियाजा पूरी बारिश भुगतेंगे जिले वासी
जिसके लिए जिम्मेदार कौन इस पर प्रश्नचिन्ह निर्माण हो रहा है जिले के नागरिकों को होने वाली इस परेशानी के लिए बार्बरीक कंस्ट्रक्शन कंपनी जिम्मेदार या प्रशासन जिन्होंने बारिश के पूर्व इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से हल नहीं किया।

Share Post: