बुलंद गोंदिया। ग्रामीण क्षेत्र में बारिश के दिनों में कृषि कार्य जारी है। इन दिनों अक्सर कुंओ में लगी पानी की मोटर, या कुंए में सफाई करने, या पंप सही करने लोग कुंए में उतरते है। ऐसे में उपयोग न होने वाले कुंओ में पानी के ऊपरी भाग में ज़हरीली मीथेन गैस बन जाती है जिसके संपर्क में आने से मौत हो जाती है। ऐसा ही एक हादसा गोंदिया तहसील के ग्राम बिरसोला से सामने आया है।
किसान उदयलाल नागफांसे उम्र 45 वर्ष की कुंवे में उतरने से तथा जहरीली गैस के संपर्क में आने से मौत हो गई।
इस घटना की खबर लगते ही जिला आपदा व बचाव टीम फायर ब्रिगेड के साथ घटना स्थल पर पहुँची तथा उधेलाल को कुंए से बाहर निकाला गया।
किसान वर्ग, नागरिको ने बारिश के दिनों में कुंए में उतरने के पूर्व सावधानी बरतना चाहिये। एक जलता हुआ चिराग जलाकर कुंए में उतारकर देखना चाहिए। अगर वो बुझ जाता है तो उस कुंए में गैस हो सकती है। हरे पेड़ की पत्तीदार टहनी डालकर जांच करे। अगर पत्तियां मुरझा गई तो ज़हरीली गैस है।





