स्कूल में शिक्षकों की करो नियुक्ति अन्यथा शाला को लगाएंगे ताला हलबीटोला वासियों ने गट शिक्षणाधिकारी को निवेदन देकर दी चेतावनी

बुलंद गोंदिया। ( संवाददाता सालेकसा) – सालेकसा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम हलबीटोला जिला परिषद की मराठी स्कूल में विद्यार्थी तो है लेकिन शिक्षक नहीं है। उपरोक्त शाला में जल्द से जल्द शिक्षकों की भर्ती करें अन्यथा स्कूल को ताला लगाने की चेतावनी हलबीटोला निवासियों द्वारा गट शिक्षणाधिकारी को पत्र देकर की है।

गौरतलब है कि शासकीय स्कूलों में वैसे भी विद्यार्थियों की संख्या दिनों दिन कम होती जा रही है किंतु जहां विद्यार्थियों की संख्या अधिक है वहां प्रशासन द्वारा शिक्षकों की भर्ती नहीं की जाती है।
इसी प्रकार का एक मामला सालेकसा तहसील के अंतर्गत आने वाली पुरानी जिला परिषद मराठी माध्यमिक शाला हलबीटोला का मामला सामने आया है। जहां कक्षा पहली से सातवीं तक में सैकड़ों विद्यार्थियों की संख्या है किंतु एक भी स्थाई शिक्षक उपरोक्त शाला में नहीं है जिससे स्कूल की दयनीय अवस्था सामने आ रही है। जिसे देखते हुए शाला व्यवस्थापन समिति व नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा गट शिक्षणाधिकारी पंचायत समिति सालेकसा को निवेदन देकर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की तथा चेतावनी दी कि यदि 2 दिनों के अंदर स्थाई शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की जाती तो नागरिक पालक वह विद्यार्थियों सहित तहसील कार्यालय के प्रांगण में आमरण अनशन शुरू करने के साथ ही स्कूल को ताला ठोका जाएगा।

उपरोक्त निवेदन की प्रति तहसीलदार, गट विकास अधिकारी, पुलिस निरीक्षक सालेकसा को भी दिया गया।

निवेदन देते समय शाला व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष दीपावली परतेती, अध्यक्ष बबलू मानकर, प्रल्हाद वाढई,सुधिर भांडारकर, बाजीराव तरोने,अनिल चौधरी, बानू किरसान, अंजय घरडे, शंकर राउत,धर्मानंद राउत, माणिक राउत,विश्वनाथ भोयर, इंद्रकला बावनथडे, रविता वलथरे, लक्ष्मीबाई तरोने,रत्नमाला किरसान, भुमेश्वरी भोयर, ज्योती जंगेरे, कला गावराने, सविता घरडे, माहेश्वरी भोयर सहित अनेक पालक व नागरिकांची उपस्थित थे।

स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या अधिक शिक्षकों की कमी
हलबीटोला .मराठी स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है किंतु शिक्षकों की कमी है नागरिकों व पालकों की मांग जायज है किंतु तहसील में शिक्षकों की कमी है फिर भी हम प्रयास कर जल्द से जल्द शिक्षक देने का कार्य करेंगे।
– विशाल डोंगरे बीईओ पंचायत समिति सालेकसा।

Share Post: