दो दुपहिया की आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत 1 की मौत 3 गंभीर जख्मी गोंदियाके उड़ानपुल की घटना

बुलंद गोंदिया। शहर के उड़ानपुल पर विपरीत दिशा से आ रही दो दुपहिया वाहन के आपस में भिड़ने से इस दुर्घटना में 1 बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए।

ये दर्दनाक दुर्घटना सोमवार 10 जुलाई को दोपहर 2.30 से 3 बजे के दौरान की बताई जा रही है। घायलों को शहर के जागरूक नागरिक कुशल अग्रवाल व अन्य लोगो की मदद से केटीएस जिला अस्पताल लाया गया, जहा सचिन जीवनलाल बघेले 27वर्ष निवासी कन्हारटोला, पिंडकेपार को मृत घोषित किया गया।


अन्य घायलों में करण चौहान 25, अमित रहिले 28 निवासी ख़ातिया की जबर्दस्त मार लगने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई। वही चंद्रशेखर देवचंद बिसेन को कम चोटे आयी है।

घटना के संदर्भ में बताया गया कि कन्हारटोला पिंडकेपार निवासी मृतक सचिन बघेले और चन्द्रशेखर बिसेन दोनों एक बाइक में सवार थे जबकि करण चौहान और अमित रहिले दूसरी बाईक में सवार थे। बाइक की स्पीड अधिक होने एवं असंतुलित होने पर दोनों बाइक एकदूसरे से भिड़ गई। ये भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि 1 की मौत हो गई जबकि 3 गम्भीर घायल हुए।

इनमें ख़ातिया निवासी 1 युवक की हालात अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर घायल को समाचार लिखे जाने तक उचित उपचार हेतु गोंदिया से नागपुर रेफर किया गया । व उनके परिजनों को इस दुर्घटना की खबर दे दी गई है।

Share Post: