गोंदिया के उड़ान पुल की टेंडर प्रक्रिया शुरू 47.65 करोड़ की लागत से निर्माण होगा 553 मीटर का पुल

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर का पुराना उड़ान पुल जीर्ण अवस्था में होने के चलते उसे 1 वर्ष पूर्व तोड़ दिया गया था जिसके नवनिर्माण की टेंडर प्रक्रिया सार्वजनिक बांधकाम विभाग द्वारा शुरू की गई है जो 25 जुलाई तक पूर्ण हो जाएंगी तथा 47.68 करोड रुपए की लागत से 553 मीटर के नए पुल का निर्माण होगा।

गौरतलब है कि आजादी के पूर्व से ही शहर को दो हिस्सों में जोड़ने वाला उड़ान पुल काफी पुराना होने से काफी जर्जर अवस्था में पहुंच चुका था। जिसके चलते एक नये उड़ान पुल का निर्माण भी किया गया था किंतु पुराने उड़ान पुल का अपना ही महत्व है।
जिसका फिर से निर्माण कार्य करना आवश्यक था गत 1 वर्षों से उपरोक्त उड़ान पुल को तोड़ने के पश्चात उसकी टेंडर प्रक्रिया अब तक पूर्ण नहीं हो पाई थी किंतु अब सार्वजनिक बांधकाम विभाग द्वारा पुल के नव निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है, जो 25 जुलाई तक पूर्ण हो जाएंगी।

जिसके पश्चात टेंडर खुलने पर आगे की कार्रवाई शुरू होने के साथ ही सितंबर या अक्टूबर माह में नये उड़ान पुल का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त पुराने उड़ान पुल जीर्ण होने के चलते तोड़ने का आदेश तत्कालीन जिलाधिकारी नैयना गुंडे द्वारा 2 मई 2022 को जारी किया गया था जिसके पश्चात उड़ान पुल से आवागमन बंद कर जून-जुलाई 2023 में पुलिया को तोड़ने का कार्य शुरू किया गया था।

उस समय शहर के जनप्रतिनिधियों द्वारा उड़ान पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू होने का प्रचार कर श्रेय लेने का कार्य किया गया था किंतु शासकीय प्रक्रिया के चलते 1 वर्ष के पश्चात के का टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई है।

विशेष यह है कि उपरोक्त उड़ान पुल के तोड़े जाने के पश्चात शहर के नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था तथा दोनों हिस्सों में आवागमन करने के लिए नए उड़ान पुल से काफी लंबी दूरी तय करने के साथ ही एकमात्र मार्ग अंडरग्राउंड भी काफी खस्ताहाल हो चुका है तथा बारिश के दिनों में अंडर ग्राउंड से आवागमन अधिकांश समय बाधित होता है।

किंतु अब उड़ान पुल की टेंडर प्रक्रिया होने तथा उड़ान पुल का कार्य शुरू होने से आगामी 2 से 3 वर्षों में उड़ान पुल के बनने की संभावना है।

   टेंडर प्रक्रिया शुरू
पुराने उड़ान पुल की टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है तथा आगामी कुछ दिनों में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात वर्क आर्डर जारी किया जाएगा तथा जिसकी लागत 47. 65 करोड़ व लंबाई 553 मीटर होंगी।

नरेश लभाने कार्यकारी अभियंता सार्वजनिक बांधकाम विभाग गोंदिया।

Share Post: