बुलंद गोंदिया। देश व राज्य में आतंकवादी गतिविधियों की घटनाएं होती है। जिले में शांति व सुरक्षा के लिए यंत्रणा की चाक-चौबंद स्थिति को परखने के लिए मॉक ड्रिल अभियान चलाया जाता है। इसी के अंतर्गत यात्री विमान अपहरण की जानकारी प्राप्त होने पर गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैकिंग मॉकड्रिल जिलाधिकारी चिन्मय गोतमारे, पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर, बिरसी विमानतल के मुख्य निर्देशक सफीक शाह के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।

गौरतलब है कि आतंकवादी, नक्सलवादी हमले की स्थिति में प्रशासकीय व्यवस्था कितनी चुस्त-दुरुस्त है तथा उनमें क्या खामियां हैं इसका समय समय पर परीक्षण करने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया जाता है। यह जनता की सुरक्षा के लिए होती हैं।
इसी प्रकार की एक मॉकड्रिल 26 जून को शाम 5:00 बजे के दौरान गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैकिंग मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि 3 हथियारबंद आतंकवादियों ने आतंक फैलाने वह राज्य सरकार व जिला प्रशासन को परेशान करने के उद्देश्य से बिरसी हवाई अड्डे पर एक यात्री विमान पर घात लगाकर हमला कर दिया है। जैसे ही यह सूचना हवाई अड्डे की सुरक्षा तंत्र को मिली तो इसकी जानकारी गोंदिया जिला पुलिस विभाग को दी गई जिस पर जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस विभाग की संबंधित यंत्रणा घटनास्थल पर पहुंच गई।
तथा विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल अभियान चलाते हुए तीनों आतंकवादियों को धर दबोचा इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोग घायल हो गए थे जिन्हें एंबुलेंस से शासकीय चिकित्सालय भेजा गया वह फंसे हुए यात्रियों को विमान से सुरक्षित रूप से निकाला गया।
इस एंटी हाईजैकिंग मॉक ड्रिल के दौरान संपूर्ण एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई क्योंकि एयरपोर्ट पर विस्फोटक रखे जाने की भी आशंका थी साथ ही फॉरेंसिक तकनीकी के माध्यम से घटनास्थल की संपूर्ण जांच की गई वह गिरफ्तार किए गए 3 आतंकवादियों में से 2 की इस कार्रवाई के दौरान मौत हो गई जिनके शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा गया तथा वही जिंदा पकड़े गए एक आतंकवादी को इस जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंपा गया।

इस दौरान बाधित यातायात को सुरक्षाकर्मियों की सहायता से सुचारू रूप से कर एयरपोर्ट पर फैली अव्यवस्था पर नियंत्रण पाया गया।
एंटी हाईजैकिंग मॉकड्रिल गोंदिया के जिलाधिकारी चिन्मय गोतमारे, पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर, बिरसी हवाई अड्डे के मुख्य निर्देशक सफीक सहा, उपविभागीय पोलीस अधिकारी सुनील ताजने, पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती नंदिनी चांदपुरकर के मार्गदर्शन में आतंकवादी निरोधक दस्ता, बीडीडीएस दस्ता, पुलिस मुख्यालय का विशेष पुलिस पथक, पुलिस निरीक्षक रावणवाड़ी, गोंदिया ग्रामीण के पुलिस दल, अंगुली मुद्रा विभाग, विमान सुरक्षा बल व स्टाफ, चिकित्सकीय दल, अग्निशमन दल, त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी), दंगा नियंत्रण आरसीपी 2 दस्ते, वायरलेस विभाग ,मोटर परिवहन विभाग, यातायात शाखा, जिला सुरक्षा शाखा, जिला विशेष शाखा, नक्सल सेल के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।
एंटी हाईजैकिंग मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई तथा यह मॉक ड्रिल 26 जून को शाम 5:00 से 6:05 के दौरान संपन्न हुई।
भविष्य में आतंकवादियों, नक्सलियों के हमले में की स्थिति में पुलिस को क्या करना चाहिए वह किस प्रकार की स्थिति बनाए रखने के लिए नागरिकों को क्या सहयोग देना चाहिए तथा भविष्य में नागरिक सतर्क व जागरूक रहें ,उग्रवादी ,आतंकवाद ,नक्सलवाद से संबंधित कोई भी जानकारी या सुझाव प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम गोंदिया के संपर्क क्रमांक 07182-236100 गोंदिया जिला प्रशासन व पुलिस दल की ओर पुलिस दल डायल 112 पर संपर्क कर सूचित करने की अपील की गई है।






