दिगंबर जैन तपस्वी मुनिश्रीयों का बालाघाट से गोंदिया प्रस्थान गोंदिया आगमन 27को इतिहास में प्रथम बार दिगंबर तपस्वीयों का चतुर्मास

बुलंद गोंदिया। दिगंबर जैन संत मुनि श्री 108 प्रणित सागर जी महाराज व मुनि श्री 108 निर्मोही सागर जी महाराज यह पद विहार करते हुए बालाघाट की ओर से गोंदिया की ओर प्रस्थान किए हैं। जिनका आगमन 27 जून की सुबह प्रातः 7:30 गोंदिया नगर आगमण होंगा।

गोंदिया के इतिहास में प्रथम बार दिगंबर तपस्वी मुनिश्री का चतुर्मास होगा मुनि श्री के इस पद विहार में 26 जून को पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, राजकुमार जैन, धनेंद्र काका, आर्यन जैन, निखिल जैन, हितेश जैन, अंकित पाटनी व अन्य समाज बंधुओं द्वारा 9 किलोमीटर के पद विहार में मुनि श्री के साथ चलें।

मुनि श्री के नगर आगमन पर आयोजित शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील चतुर्मास समिति के अध्यक्ष नवीन जैन व दिगंबर जैन समाज के ट्रस्ट मंडल द्वारा किया गया है।

Share Post: