जिले में बाढ़ जैसी स्थिति निर्माण विशेष सतर्कता बरतें नागरिक जिलाधिकारी चिन्मय गौतमारे, 24 घंटे में अतिवृष्टि दर्ज औसत 107.8 मिलीमीटर बारिश

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले में गत 2 दिनों से भारी बारिश ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। 26 जून से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से तहसीलों में बाढ़ जैसी स्थिति निर्माण हो गई है। 24 घंटों के दौरान 107.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। जिलाधिकारी चिन्मय गौतमारे ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि इस बाढ़ जैसी स्थिति में विशेष सावधानी बरतें।

24 घंटों में 107. 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज गोंदिया
तहसील में 57. 6 मिलीमीटर ,आमगांव तहसील में 106. 1 मिली मीटर, तिरोड़ा तहसील में 73.00 मिलीमीटर, गोरेगांव तहसील में 93.1 सालेकसा तहसील में 127. 4 देवरी तहसील में 149. 00 मिली मीटर, मोरगांव अर्जुनी तहसील में 153.6 मिली मीटर, सड़क अर्जुनी में 124. 00 मिलीमीटर बारिश बारिश दर्ज की गई है।
तथा जिले में कुल औसत 107.8 मिलीमीटर बारिश हुई है तथा 27 जून को मौसम विभाग द्वारा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया तथा आगामी कुछ दिनों में जिले के बांधों जलाशय नदी के जल स्तर में वृद्धि होने की संभावना है।

बाढ़ की स्थिति से निपटने जिला प्रशासन सजग
बाढ़ की स्थिति पर काबू पाना संभव है आपदा के समय नागरिकों की हर प्रकार की सहायता के लिए जिला प्रशासन सदैव तत्पर है. प्रशासन व नागरिक समाज के दो पहलू है ऐसे में प्रशासन और नागरिकों द्वारा एक-दूसरे के साथ समन्वय बनाकर बाढ़ की स्थिति से उबरने के लिए एक साथ आना चाहिए। जिले के बांधों जलाशय आदि में जलस्तर बढ़ रहा है तथा उन से पानी छोड़े जाने से नदी के किनारे के ग्रामों में संभावित बाढ़ की स्थिति की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता सभी संबंधित नागरिकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए तथा जागरूक नागरिक सुरक्षित नागरिक इस सूत्र का पालन करते हुए आपदा प्रबंधन प्रणाली को सहयोग करना चाहिए साथ ही जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष 07182-230196, 9404991599 व्हाट्सएप पर भी संपर्क कर सकते हैं।
जिले के नागरिकों से आवाहन
2 दिनों से हो रही बारिश के चलते वर्तमान में बांध, जलाशय, नदियों आदि में जलस्तर बढ़ गया है ऐसी परिस्थिति में इन स्थानों पर प्रवेश नहीं करना चाहिए साथ ही इन स्थानों पर सेल्फी के मोह से बचना चाहिए वह नौकायन करते समय लाइफ जैकेट का प्रयोग, नाव में क्षमता से अधिक लोगों को नहीं बैठाना चाहिए साथ ही जब पानी पुल के ऊपर से बह रहा हो तो नागरिक पुल पार करने की कोशिश ना करें, वाहनों को पानी के प्रवाह में ना डालें, बादल छाए रहने या तूफान आने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर आश्रय ले, धातु की वस्तुओं के पास खड़े ना रहे ऐसा आव्हान जिला अधिकारी चिन्मय गौतमारे ने करते हुए विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा है।

पुजारी टोला बांध के दो गेट खोले
2 दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते पुजारीटोला बांध का जलस्तर बढ़ चुका है। जिसके जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए पुजारी टोला बांध के दो गेट 0.5 मिलीमीटर खोला गया है जिसमें 43. 18 क्यूमेक 1596 क्यूसेक पानी को नदी में छोड़ा गया है। जिसके चलते नदी किनारे ग्राम व नदी के पुल पर से आवागमन करने वाले सभी संबंधित यात्री सावधानी बरतें तथा इस दौरान नदी को पार ना करें तथा कृषि सामग्री नदी के किनारे वह मवेशियों को ना छोड़े।

Share Post: