बुलंद गोंदिया।( संवाददाता देवरी)- गोंदिया जिले के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे 6 पर डोगरगांव डेपो मार्ग मासुलकसा घाट पर ट्रक चालक द्वारा दुपहिया सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी इस दुर्घटना में पिता और पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिता सेवक पोंगले उम्र 60 वर्ष व उसका पुत्र सुनील पोंगले उम्र 35 वर्ष नागपुर से अपने दुपहिया क्रमांक एम एच 35 डब्लु 0328 पर सवार होकर देवरी तहसील के ग्राम लोहारा स्थित अपने ग्राम की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ट्रक क्रमांक सीजी 08 एके 8822 द्वारा साइट से दुपहिया सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पिता-पुत्र के शरीर के चिथड़े चिथड़े उड़ गए उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उपरोक्त घटना देवरी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में होने से इस घटना की जानकारी देवरी पुलिस को प्राप्त होते ही घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की।






