कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटोले की अनदेखी जिला अध्यक्ष बंसोड़ ,उपाध्यक्ष गुप्ता पर कार्यवाही नहीं कांग्रेसियों का धरना आंदोलन 26 से अनशन की चेतावनी

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिला कांग्रेस में गत कुछ दिनों से भारी उथल-पुथल चल रही है जिसमें निष्ठावान कांग्रेसियों द्वारा अन्य पक्ष राष्ट्रवादी से आए दिलीप बंसोड़ को जिला अध्यक्ष व अशोक पप्पू गुप्ता को उपाध्यक्ष व कार्य अध्यक्ष बना बनाया गया जिसके पश्चात पार्टी में गुटबाजी चरम पर पहुंच चुकी है।
इन दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिला परिषद व पंचायत समिति में लड़े गए चुनाव में पक्ष की स्थिति काफी बदतर हो चुकी तथा भाजपा के साथ अंदरूनी गठबंधन कर भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप निष्ठावान कांग्रेसियों द्वारा लगाया गया।

इसके साथ ही कृषि उत्पन्न बाजार समिति के चुनाव में भी गोरेगांव व गोंदिया में भाजपा के साथ गठबंधन कर कांग्रेश के उम्मीदवारों को हराने का कार्य कर पार्टी को क्षति पहुंचाई है। इन सभी मांगों को लेकर निष्ठावान कांग्रेसियों वह सभी विभाग के अध्यक्ष व पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को पत्र लिखकर वह प्रत्यक्ष भेंट कर जिला अध्यक्ष दिलीप बंसोड़ व उपाध्यक्ष अशोक गप्पू गुप्ता पर कार्यवाही की मांग करने के साथ ही 1 जून से शहीद भोला कांग्रेश भवन में धरना आंदोलन शुरू किया था।

जिस पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उपाध्यक्ष नाना गावंडे को स्थिति को समझने के लिए गोंदिया भेजा था जिसके पश्चात निष्ठावान कांग्रेसियों को कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना आंदोलन समाप्त हुआ था तथा 15 जून तक उचित कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया था किंतु उस पर अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से 21 जून से निष्ठावान कांग्रेसियों द्वारा शहीद कांग्रेश भोला भवन में धरना आंदोलन शुरू किया गया है।

तथा जल्द से जल्द कार्रवाई न होने पर 26 जून से अनशन की चेतावनी दी गई है। इस अवसर पर गोंदिया जिले के कांग्रेस के एकमात्र विधायक सहसराम कोरोटे भी इन निष्ठावान कांग्रेसी से मिलकर धरना आंदोलन खत्म करने की मांग की साथ ही उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह प्रदेश अध्यक्ष का मामला होने से वे इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।

इस धरने आंदोलन के दौरा विनोद जैन (पुर्व प्रदेश सचिव) जहीर अहमद (शहर अध्यक्ष गोंदिया) सुर्यप्रकाश भगत ,तहसील अध्यक्ष गोंदिया, सुरेश चौरागडे (वरिष्ठ कांग्रेसी) इंजि राजीव ठकरेले (जिल्हाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल) हरिश तुलसकर (NSUI जिलाध्यक्ष) आलोक मोहंती (जिल्हाध्यक्ष, सहकार) रंजीत गणवीर तहसील महासचिव, नरेंद्र खांडेकर (जिला संघटक, सेवादल) अनिता ताई मुनेश्वर (महिला तहसीलअध्यक्ष गोंदिया, जितेंद्र लिल्हारे तहसीलअध्यक्ष सेवादल गोंदिया, लोकनायक राहांगडाले, विजय कटरे, प्रकाश ब्राह्मणकर, चैनलाल रनगीरे, दिलीप गौतम,उमेश पाचे, छनुलाल हेमने, दिलीप बैस, कृष्णा बिभर, इत्यादि नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share Post: