शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए दैनिक जीवन मे योग जरूरी – जिलाधीश चिन्मय गोतमारे ,विश्व योग दिवस पर हजारो ने किया योग विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम आयोजित

बुलंद गोंदिया। विश्व योग दिवस 21 जुन 2023 9 वे वर्ष के उपलक्ष्य् मे नगर योग उत्सव समिति गोंदिया द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम मे आयुष मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रोटोकाल अनुसार योग्याभ्यास का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी चिन्मय गोतमारेने कहा शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए हमारे दैनिक जीवन मे योग जरूरी है। कार्यक्रम में पुलिस अधिक्षक निखील पिंगले , नगर परिषद के मुख्याधिकारी करणकुमार चव्हाण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम आयोजित जिसमे हजारो लोग हुये शामिल।

इस योग उत्सव मे नगर के करीब दो हजार नागरिकगण सम्मिलित हुए जिसमे सामाजिक संस्था आरोग्य भारती, आर्ट ऑफ लिवींग, अखिल विश्व गायत्री परिवार, ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पतंजली योग समिती, रामकृष्ण सत्संग मिशन, योग मित्र मंडल, विविध सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल संगठन / संस्था तथा जिल्हे के सभी केंद्र तथा राज्य शासकीय विभाग जिसमे मुख्यतः जिल्हाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिल्हा परिषद प्रशासन, नगर परिषद प्रशासन, अग्निशमन विभाग, गोंदिया विधानसभा ग्रुप ,स्टेट बँक ऑफ इंडिया, एसबीआई लाईफ, मारवाडी युवक मंडल, पालावरची शाला आदी इस कार्यक्रम सम्मिलीत होकर योग उत्सव मनाया।

योग उत्सव में प्रमुख रूप से उपस्थित जिलाधिकारी चिन्मय गोतमारे ने आगे कहा की, जीवन मे आनेवाले उतार चढाव के कारण जो हम तनावयुक्त् जीवन जी रहे है, उसके लिए योग द्वारा शरीर और मन का मिलन एव संतुलन रखा जाता है। इसलिए शरीर से साथ ही मन से भी स्वस्थ होना जरूरी है, कोरोना वैश्विक महामारी के बाद हदय, फेफडो की बीमारीया पैदा होने से हमारे शरीर की प्रतिरोधक शक्ती कम हो गई है, उसे बढाने के लिए जब भी वक्त मिलता है तब आप दैनिक जीवन मे प्रतिदिन योगाभ्यास करे।

मंच संचालन पतंजली योग समिती के नागेश गौतम द्वारा, आर्ट ऑफ लिवींग के विकास देशपांडे इनके द्वारा योगाभ्यास संचालन एव आभार प्रदर्शन समिति सचिव डॉ प्रशांत कटरे ने किया. उन्होने कहा की, केंद्र सरकार के द्वारा यह वर्ष मिलेटस वर्ष के रूप मे मनाया जा रहा है, इसलिये अपने दैनिक जीवन मे मिलेटस का उपयोग करे एव समृध्द पर्यावरण के लिए अपने घर और परिसर मे गंदगी न होने दे और प्लास्टिक मुक्त मोहल्ला व शहर बनाने का संकल्प करें ऐसा आवाहन डॉ.प्रशांत कटरे ने किया।
———————————————————————————–
               जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय गोंदिया
जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय गोंदिया द्वारा योग दिवस के अवसर जिला क्रीड़ा संकुल मे कादर शेख शिक्षण अधिकारी, श्रुति मैडम नेहरू युवा केंद्र, चेतना ब्राह्मणकर मैडम , पराग खुजे द भारत स्काउट एन्ड गाइड, जयेश शेंडे बैंक ऑफ़ बड़ौदा, डोंगरवार सर जन शिक्षण अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी घनश्याम राठौड़ के मार्गदर्शन मे क्रीड़ा शिक्षक विशालसिंग ठाकुर, अनिल सहारे अंकुश गजभिये, ऋतूराज यादव,वीनेश फुंडे, रवीना मैडम,योग शिक्षिका माधुरी मैडम द्वारा किया गया।


साथ ही इस योग दिवस मे स्वयं सिद्धा महिला बहुउदेशिय संस्था, अथर्व बहुउदेशिय संस्था, शिव छत्रपति बहुउदेशिय संस्था, युवा एकता क्रीड़ा बहुउदेशिय संस्था, प्रगति अकादमी, अश्वमेघ अकादमी व कराते एसोसिएशन गोंदिया जिला द्वारा सहभाग लिया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन मरसकोले क्रीड़ा अधिकारी द्वारा किया गया,इस प्रोग्राम को सफल बनाने मे शिवचरण चौधरी, आकाश भगत, सुमित सूर्यवंशी, किशन गावड़, नरेंद्र कोचे, वसंत विहीघरे ने मेहनत की
————————————————————————————-
               महिला मंडल फुलचुर ने मनाया योग दिवस
विश्व योग दिवस के अवसर पर पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य सुरेखा भंडारकर के नेतृत्व में महिला मंडल द्वारा पार्टी लॉन शिवनगर फूलचूर में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।


इस अवसर पर योग शिक्षिका रेखा रहांगडाले द्वारा योग के महत्व व योग करने से शरीर में होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर अन्य को योग करना भी सिखाया इस अवसर पर ग्राम फूलचूर की महिला मंडल की सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

Share Post: