जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा शहर जगन्नाथ प्रभु की निकली भव्य रथयात्रा हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

बुलंद गोंदिया। श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर सेवा समिति व न्यू उत्कल घसिया समाज गौशाला वार्ड गोदिया द्वारा श्री जगन्नाथ महोत्सव के अवसर पर भव्य जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा निकाली गई । जिसमें संपूर्ण शहर का भ्रमण किया तथा जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा गोंदिया शहर गूंज उठा जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष अनुसार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर सेवा समिति व न्यू उत्कल समाज गौशाला वार्ड द्वारा श्री जगन्नाथ मंदिर गोंदिया से आयोजित किया जाता है। जिसमें भगवान जगन्नाथ प्रभु की रथ यात्रा निकाल कर संपूर्ण शहर का भ्रमण किया जाता है।

उपरोक्त उपरोक्त आयोजन 19 जून से प्रारंभ हुआ जिसमें प्रातः 9:00 बजे नेत्र उत्सव, 10:30 बजे नवयुवक दर्शन, संध्या 7:30 बजे माल्यान छेना भोग आरती की गई। वहीं मंगलवार 20 जून को सुबह 6:00 बजे मंगल आरती के उपरांत 2:00 बजे रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। उपरोक्त रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गन वह महिलाएं भी उपस्थित थे।

रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण किया गया जिसमें इस दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा नृत्य व वाद्य का प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से ढोल, नगाड़े, बैंड बाजे शामिल थे। श्री जगन्नाथ मंदिर से शुभ आरंभ हुई रथयात्रा ने चांदनी चौक, दुर्गा चौक, गांधी प्रतिमा, मेन रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण किया। रथ यात्रा भ्रमण के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर रथ यात्रा का स्वागत कर पुष्प वर्षा करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ प्रभु का पूजन किया गया। यात्रा के समापन के पश्चात शाम 7:30 बजे मंदिर परिसर में महाप्रसाद आयोजित किया गया।

इसके पश्चात बुधवार 28 जून को बड़ा गुंजा दोपहर 2:00 बजे तथा महाप्रसाद शाम 7:30 बजे आयोजित होगा। उपरोक्त आगामी होने वाले आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आव्हान जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति व उत्कल घसिया समाज के पदाधिकारियों द्वारा किया गया है।

Share Post: