बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद के नगर रचना विभाग में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक अब्दुल सलाम हबीब कुरेशी उम्र 51 वर्ष नूरी चौक सिविल लाइन निवासी को गोंदिया एंटी करप्शन विभाग द्वारा 80 हजार की रिश्वत के मामले में 21 जून की दोपहर को हिरासत में लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण इस प्रकार है कि शिकायतकर्ता की मांता और बहन के नाम पर गोंदिया नगर परिषद क्षेत्र में गैर कृषि उपयोगी जमीन व प्लाट है। जिसके एनए की अनुमति गोंदिया जिलाधिकारी के आदेश से रद्द की गई थी। जिसके पश्चात शिकायतकर्ता द्वारा मकान और घर के प्लाट के नगर परिषद द्वारा गुंठेवारी एनए करने के लिए 12 जून 2023 को आवेदन दिया था।
गुंठेवारी एनए करने के लिए आरोपी अब्दुल सलाम हबीब कुरेशी वरिष्ठ लिपिक द्वारा 80 हजार रिश्वत की मांग की।
जिस पर फरियादी द्वारा 30 हजार दे दिए गए थे तथा शेष 50 हजार की मांग कर बुधवार 21 जून को बुलाकर लेने का प्रयास किया जिस पर गोंदिया एंटी करप्शन विभाग द्वारा नुरी चौक सिविल लाइन में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।
उल्लेखनीय है कि गोंदिया नगर परिषद के नगर रचना विभाग में एक छोटे से काम के लिए भी बिना रिश्वत लिए काम नहीं होता तथा यह गोंदिया नगर परिषद का भ्रष्टाचार की जननी के रूप में विभाग की पहचान हो चुकी है।
उपरोक्त मामले में आरोपी के खिलाफ शहर पुलिस थाने में भ्रष्टाचार प्रतिबंधक कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल मकनीकर, अपर पुलिस अधीक्षक महेश चाटे के मार्गदर्शन में गोंदिया एंटी करप्शन के उप अधीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के नेतृत्व में की गई जिसमें पुलिस निरीक्षक अतुल तवाड़े, सहायक उप निरीक्षक विजय खोबरागडे, पुलिस हवलदार संजय बोहरे, पुलिस सिपाही संतोष सेंडे, अशोक कापसे, कैलाश थाटकर, प्रशांत सोनवाने, संगीता पटले, दीपक बाटबर्वे द्वारा की गई।







