बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर की किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी समस्याओं को हल करने के लिए सदैव तत्पर रहने वाले गोंदिया विधानसभा ग्रुप के एडमिन पैनल के प्रमुखों व सदस्यों द्वारा गर्मी के दौरान चिकित्सालय में ब्लड की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर का महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बुधवार 7 जून को गोंदिया के जिला शासकीय महिला चिकित्सालय में महा रक्तदान शिविर आयोजित किया है। जिसमें सैकड़ों सदस्यों द्वारा रक्तदान किया जाएगा।
गोंदिया शहर में 24\ 365 सक्रियता से समाज कार्यो में, किसी संकट की घड़ी में, ज्वलंत समस्याओं के दौरान या कोई भी शहर से जुड़े जनहित के मुद्दे पर सरपट निश्वार्थ दौड़ने वाले सोशल मीडिया के वाट्सएप ग्रुप “गोंदिया विधानसभा ग्रुप” (GVG) अपने कार्यो से सर्वाधिक चर्चा में है। इस ग्रुप की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, पुलिस अफसर, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पूर्व पार्षद, नगराध्यक्ष, पत्रकार, अधिवक्ता, सहित वरिष्ठ अधिकारी व शहर के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद है।
इस ग्रुप के माध्यम से अब तक अनेकों सामाजिक कार्य, अनेकों उपक्रम चलाए जा चुके है। कोविड के दौर में इस ग्रुप ने सरहानीय कार्य किया। रक्तदान, नेत्रदान, भोजनदान जैसे मानव सेवा कार्य निरंतर शुरू है।
इन्हीं सामाजिक कार्यो के चलते गोंदिया शहर के अस्पतालों में गर्मी के दौरान ज़रूरतमंद मरीजों हेतु आ रही रक्त की कमी को देखते हुए इस कमी को दूर करने एक महारक्तदान शिविर लेने का निर्णय लिया गया है।
इस निर्णय के तहत गोंदिया विधानसभा ग्रुप (जीवीजी) द्वारा बुधवार 7 जून 2023 को महारक्तदान शिविर का आयोजन बाई गंगाबाई महिला सरकारी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित किया गया।
महारक्तदान शिविर की शुरूवात भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह 9 बजे से 12 बजे तक की गई है। जीवीजी ग्रुप में, “मैं गोंदिया विधानसभा ग्रुप द्वारा करवाने वाले शिविर में रक्तदान के लिये तैयार हूं” इस हैशटैग लाईन के साथ रक्तदान करने की अपील की जा रही है।
रक्तदान करने हेतु रक्तदाता का वजन 50 किलो से अधिक हो, आखरी बार 3 महीने से पूर्व रक्तदान किया हो, BP, Sugar की दवाई ना खाते हो, किसी और बीमारी से ग्रसित ना हो ये मुख्य बातों से भी अवगत कराया गया है।
गोंदिया विधानसभा ग्रुप के एडमिन पैनल ने ग्रुप सदस्यों के अलावा शहर के जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे भी रक्तदान महादान कर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें।







