वसुंधरा अभियान प्रत्येक सोमवार को नप कर्मचारी वाहनों का नहीं करेंगे इस्तेमाल

बुलंद गोंदिया। पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा वसुंधरा अभियान शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत सभी शासकीय कार्यालयों में सप्ताह में 1 दिन वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अंतर्गत गोंदिया नगर परिषद में प्रत्येक सोमवार को सभी शासकीय कर्मचारी व अधिकारी किसी भी प्रकार के वाहनों का इस्तेमाल नहीं करेंगे वे अपने कार्यालय साइकिल अथवा पैदल ही पहुंचेंगे जिसके अंतर्गत 7 दिसंबर से उपरोक्त नियम नगर परिषद में मुख्य अधिकारी करण चौहान द्वारा शुरू किया गया। अभियान के पहले दिन अधिकांश कर्मचारी वाहनों के बिना अपने कार्यालय पहुंचे हालांकि पहला दिन होने से कुछ कर्मचारी इसका पालन नहीं कर पाए इस संदर्भ में करण चौहान ने कहा कि अगले सप्ताह से इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share Post: