बुलंद गोंदिया।(संवाददाता भंडारा) भंडारा जिले के पवनी में 7 दिसंबर को कृषि उत्पन्न बाजार समिति में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत निर्माण किए गए गोदाम का उद्घाटन सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांसद पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। आज पूरे देश में किसान केंद्र सरकार के नए कृषी कानून का विरोध कर रहे। उपरोक्त कानून को संसद में किसी भी प्रकार की चर्चा ना करते हुए पास किया गया इस कानून से किसानों का शोषण होगा जिससे इसका विरोध पूरे देश में हो रहा है। इसके पूर्व किसान बंधुओं द्वारा कर्ज माफी व स्वामीनाथन कमीशन लागू करने की मांग कर रहे थे । लेकिन इसके विरुद्ध नए कृषी कानून को लागू किया गया जिससे देश से कृषी पूर्ण रूप से नष्ट हो सकती हैं। भाजपा सरकार बड़े व्यापारियों के हितों का संरक्षण कर रही है ।लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेश द्वारा किसानों के हितों का ध्यान रखा जाता है केंद्र सरकार के धान को दिए गए समर्थन मूल्य 1868 से किसान संतुष्ट नहीं थे जिसके चलते 700 बोनस दिया गया हमारे सरकार के शासनकाल में गोसीखुर्द सिंचाई प्रकल्प को राष्ट्रीय प्रकल्प के रूप में घोषित किया गया था। जिससे इस प्रकल्प को अधिक से अधिक निधि मिलती लेकिन भाजपा सरकार ने इस प्रकल्प को राष्ट्रीय प्रकल्प की सूची से अलग कर दिया है जिससे अब प्रकल्प के प्रलंबित कार्य के लिए निधि की कमी हो रही है। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रवादी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री विलास श्रंगारपवार, प्रमुख अतिथि जिला अध्यक्ष नाना पंचबुद्ध, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, विधायक राजू कारेमोरे, पूर्व सांसद मधुकर कुकड़े तथा जिला दूध संघ के अध्यक्ष रामलाल चौधरी उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंढरी सावरबांधे, हिरालाल खोब्रागडे, विवेकानंद कुर्झेकर, विजय सावरबांधे, लोमेश वैध, चेतन डोंगरे, मनोरथा जांभुळे, सरिता मदनकर, शैलेष मयुर, तोमेश्वर पंचभाई, रजनी मोटघरे, यादोराव भोगे, पुष्पा भुरे, किशोर पालांदुरकर, मुकेश बावनकर, मोरेश्वर बाळबुध्दे, सुनंदा मुंडल, पारबता डोंगरे, शोभना गौरशेट्टीवार, ग्यानेश्वर पंचभाई, रमेश ब्राम्हणकर, राजकुमार मेश्राम, सुनंदाताई डडमल, कुंडलीक काटेखाये, डाॅ. विजय ठक्कर, मनोज कोवासे, मायाताई चौसरे व अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर अन्य पक्षा से राष्ट्रवादी काॅंग्रेस पक्ष में प्रवेश करने वालो का सांसद. प्रफुल पटेल के हस्ते स्वागत किया गया ।
भाजपा सरकार किसान विरोधी -सांसद प्रफुल्ल पटेल






