गोंदिया जिले के रमन रावते को इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग मे स्वर्ण पदक

बुलंद गोंदिया। तालकोटरा स्टेडियम दिल्ली मे इंडियन ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग स्पर्धा का आयोजन 2 से 6 नवंबर के दौरान किया गया था।
इस स्पर्धा के लिए गोंदिया जिल्हे से आमगाव तहसील के खिलाडी रमण रावते का चयन इस स्पर्धा के लिए हुआ था। इस स्पर्धा मे रमण ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
रमन इस से पहले भी शालेय और फेडरेशन के राष्ट्रीय किकबाक्सिंग स्पर्धाओं मे 5 स्वर्ण पदक जीत चुका है।
रमन आमगाँव मे किकबॉक्सिंग कोच हेमंत चावके से ट्रेनिंग प्राप्त कर रहा है।
रमण ने अपनी सफ़लता का श्रेय कोच हेमंत चावके, तेजसिंह आलोत सर और माता पिता को दिया है।
रमन को विनायक अंजनकर सर, पत्रकार नवीन अग्रवाल, रामेंद्र बावनकर, संगम बावनकर, सागर बावनकर, मुकेश शेंडे, कोमल रहिले, प्रेरणा हेमने, विश्वाश चौहान, अजित सव्वालाखे इन सभी ने ढेर सारी बधाईयाँ दी।

Share Post: