शिकार के लिए खेत परिसर में लगाए गए विद्युत तार के करंट की चपेट में आकर दो युवकों की मौत देवरी के ग्राम परसटोला की घटना

बुलंद गोंदिया। (संवाददाता देवरी) – गोंदिया जिले के अंतर्गत आने वाले देवरी तहसील के ग्राम परसटोला के खेत परिसर में वन्यजीवों के शिकार के लिए लोहे के तार में विद्युत प्रवाहित कर लगाया गया था। जिसकी चपेट में आकर ग्राम परसटोला के दो युवकों की मौत हो गई।
उपरोक्त घटना शनिवार 5 नवंबर की रात 11:45 के करीब घटित हुई है।
गौरतलब है कि गोंदिया जिला संरक्षित वन क्षेत्र व वन क्षेत्र से गिरा हुआ है जिसके चलते। वन्यजीवों के शिकार व वन्यजीवों से किसानों द्वारा अपनी फसलों को बचाने के लिए अधिकांश किसान गैरकानूनी रूप से लोहे के तार लगाकर विद्युत करंट प्रभावित कर देते हैं।
जिससे फसल तो बच जाती है किंतु इस अनाधिकृत कार्य के चलते कई बार मनुष्य भी इसकी चपेट में आकर काल के गाल में समा जाता है।
इसी प्रकार का एक मामला देवरी शहर से लगे ग्राम परसटोला में शनिवार 5 नवंबर की रात 11:45 के करीब घटित हुई है।
जिसमें ग्राम परसटोला देवरी निवासी आशीष कोसरे उम्र 26 वर्ष व अनमोल गायकवाड़ उम्र 22 वर्ष खेत परिसर में लगाए गए विद्युत करंट के तार की चपेट में आकर मौत हो गई ।
उपरोक्त मामले में देवरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित खेत मालिक द्वारा शिकार के उद्देश्य से लोहे के तार में विद्युत करंट लगाया गया था रात के समय दोनों युवक खेत परिसर में जाने पर विद्युत करंट की चपेट में आने से उनकी मौत होने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। तथा उपरोक्त मामले में देवरी पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई है।

Share Post: