आमगांव बस स्टैंड पर आटो,कालीपिली वालो का कब्जा यातायात विभाग बना मुकदर्शक

बुलंद गोंदिया। (संवाददाता आमगांव)- आमगांव नगर व्यापार के दृष्टि से बहोत महत्व रखता है।इस कारण नगर से मे आने-जाने वाले लोगों की भीड़ बस स्टैंड पर अधिक होती है। इसका लाभ उठाते हुए काली पिली एवं आटो चालक ,लोगो को अपने सवारी गाडी मे बिठाने की होड़ मे अपनी काली-पिली सवारी गाडीयों को अपने मनमर्जी जहां वहाँ खड़ी करते हैं। अगर किसी ने कुछ कहा तो हाथा -पाई पर उतर आते, ये लोग इतने मगरा गए की बस को भी अपने स्टाप पर खड़ी नहीं होने देते,इस कारण बस को इधर-उधर खड़ी करते हैं।
इससे बाक़ी गाडीयो कोआवागमण मे बाधा उत्पन्न होतीं हैं। इससे दुर्घटनाओं के प्रमाण में काफी वृद्धि हुई हैं। किन्तु यातायात पुलिस आंखपर पट्टी बांधे यह सब तमासा देख रही है। इनके मूक सर्पोट के पीछे लोगो का कहना है कि जिला यातायात पुलिस बीक गयी है।
इसीलिए परमिट से अधिक सवारी भरने वाले काली पीली एवं आटो रिक्शा सवारी वाहनों पर कोई कार्यवाही नहीं होती। जिला यातायात पुलिस को लोगो के जानमाल से कोई सरोकार नहीं है।
बताया गया है कि स्थानीय पुलिस थाने मे केवल 2 पुलिस कर्मियों के हाथों यातायात की जिम्मेदारी दी गई है।
2 पुलिसकर्मी यातायात कंट्रोल कैसे करेंगे! यह पुलिस विभाग के लिए चिंतनीय बात है।
अब नये पोलिस अधीक्षक निखिल पिगले से जनता को बहोत अपेक्षा है की यह सब हालात जल्दी सुधारने मे विषेश ध्यान देंगे।

Share Post: