उपनिबंधक श्रमिक संघ महाराष्ट्र पुणे ने याचिका की मंजूर
बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के गत 10 वर्षों से दो गुट निर्माण हो गए थे ।इस संदर्भ में पूर्व विधायक शिवाजीराव पाटिल गुट के अध्यक्ष राजाराम वरुटे ने उपनिबंधक श्रमिक संघ महाराष्ट्र पुणे में पंजीयन के लिए प्रस्ताव पेश किया था। किंतु उपनिबंधक द्वारा वरुटे द्वारा दाखिल किए गए प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया गया तथा संभाजीराव थोरात पक्ष को मंजूर कर महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के लिए अधिकृत किया है। जिससे अब गत 10 वर्षों से चला रहा यह विवाद खत्म होने के साथ ही शिक्षकों के बीच भ्रम की स्थिति खत्म हो गई है। साथ ही गोंदिया जिले के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार कटरे के अलावा अब अन्य कोई भी महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के नाम का बैनर लेटर पैड व नाम उपयोग मैं नहीं ला सकता। उपरोक्त निर्णय का स्वागत जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कटरे, अनिरुद्ध मेश्राम, नूतन बांगरे, यू.पी पारधी, सुधीर वाजपेई, यशोधरा सोनवाने, नागसेन भालेराव, केदार गोटेंफोड़े, विनोद लिचड़े, हेमंत पटले, वाय. डी पटले, मोरेश्वर बड़वाईक, जी.जी खराबे, नरेंद्र आगाशे, पी.एन मेश्राम, सुरेश राहंगडाले, विनोद चौधरी, आर. एस मेडे, ए. डी पठान, किशोर बावनकर, एम.आर पारधी, मयूर राठौड़, शंकरलाल नागपुरे, उमेश्वरी बिसेन, सुमेधा गजभिए, शीला चव्हाण, आशा परते, रेखा ठाकरे, मंदा राऊत, अभिलाषा बिसेन, पुष्पा पटले, वर्षा राऊत, माया रंगारी, सूर्यकांता चव्हाण, तथा सभी आठ तहसीलो के कार्यकारिणी सदस्य ने स्वागत किया है।






